Assured Career Progression Pay Fixation Order Generator

आप हमसे जरूर जुड़े



Assured Career Progression Pay Fixation Order Generator – आश्वासित कैरियर प्रगति वेतन निर्धारण आदेश जनरेटर

Assured Career Progression Pay Fixation Order Generator : राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के लिए आश्वासित कैरियर प्रगति (Assured Career Progression – ACP) के अंतर्गत वेतन निर्धारण से संबंधित कार्यालय आदेश तैयार करना अब और भी आसान हो गया है। कर्मचारियों एवं कार्यालयों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए Salasugam.com पर Assured Career Progression Pay Fixation Order Generator सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाया गया है।

इस ऑनलाइन टूल की सहायता से कर्मचारी अपना आवश्यक सेवा एवं वेतन संबंधी विवरण दर्ज करके आसानी से वेतन निर्धारण का कार्यालय आदेश (Office Order) तैयार कर सकते हैं। इससे कार्यालय स्तर पर आदेश तैयार करने में लगने वाला समय कम होगा तथा बार-बार प्रारूप तैयार करने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी।

Assured Career Progression Pay Fixation Order Generator – वेतन निर्धारण आदेश जनरेटर कैसे उपयोग करें?

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना बेहदरल है। इसमें निर्धारित इनपुट फील्ड में कर्मचारी का नाम, पदनाम, कर्मचारी आईडी, वर्तमान वेतन, पे लेवल, वेतन निर्धारण की तिथि तथा अन्य आवश्यक विभागीय विवरण भरने होते हैं। सभी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक दर्ज करने के बाद जनरेट विकल्प के माध्यम से कार्यालय आदेश तैयार किया जा सकता है।

आश्वासित कैरियर प्रगति वेतन निर्धारण आदेश (ACP Office Order) की विशेषताएँ

  • कर्मचारी विवरण के आधार पर कार्यालय आदेश तैयार करने की सुविधा।
  • वेतन निर्धारण आदेश का व्यवस्थित एवं विभागीय प्रारूप।
  • समय की बचत और कार्यालयी कार्यों में सरलता।
  • ऑनलाइन माध्यम से आसानी से उपयोग करने योग्य टूल।
  • कर्मचारियों, संस्था प्रधानों एवं आहरण-वितरण अधिकारियों (DDO) के लिए उपयोगी।

ACP Pay Fixation Software Online – यहाँ से करें उपयोग

ए.सी.पी. आदेश सामान्य जानकारी (Office Order Info)

कर्मचारी विवरण एवं एसीपी फिक्सेशन (Employee Details)

क्र.सं. दिनांक वेतन (₹) पे-मेट्रिक्स लेवल विवरण

आगामी वेतन वृद्धि विवरण (Subsequent Increments - Optional)

यदि एसीपी निर्धारण के बाद की नियमित वार्षिक वेतन वृद्धियां भी एक ही आदेश में दर्शानी हों, तो नीचे जोड़ें:

क्र.सं. दिनांक वेतन (₹) पे-मेट्रिक्स लेवल विवरण हटाएं
राजस्थान सरकार
कार्यालय:
♦
♦
क्रमांक:- दिनांक:-
—:: कार्यालय आदेश ::—

के आदेश क्रमांक- दिनांक की अनुपालना में , की सेवाएँ दिनांक- को वर्ष पूर्ण होने पर ए.सी.पी./एम.ए.सी.पी. स्वीकृत होने पर राजस्थान पुनरीक्षित वेतनमान नियम 2017 के नियम 14 एवं 15 तथा वित्त विभाग के संशोधित क्रमांक एफ 15 (88) एफडी / रूल्स / 2017 जयपुर दिनांक 27.02.2022 एवं वित्त विभाग के आदेश दिनांक 06.10.2023 के अनुसरण में इनका वेतन निर्धारण निम्न प्रकार से किया जाता हैं।

दिनांक वेतन (₹) पे-मेट्रिक्स लेवल विवरण

ACP/MACP (आश्वासित कैरियर प्रगति) सम्पूर्ण जानकारी

राजस्थान सिविल सेवा (आश्वासित कैरियर प्रगति) नियम, 2003 के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को नियमित पदोन्नति के अवसर न मिलने पर सेवा में 9, 18, 27 वर्ष (अथवा 10, 20, 30 वर्ष) की नियमित सेवा पूर्ण करने पर आगामी उच्च वेतनमान / पे-लेवल का लाभ प्रदान किया जाता है।

वेतन निर्धारण (Pay Fixation): राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतनमान) नियम, 2017 के नियम 14 व 15 तथा वित्त विभाग के संशोधित परिपत्र 27.02.2022 एवं 06.10.2023 के अनुसार वर्तमान लेवल में एक नोशनल इंक्रीमेंट जोड़कर आगामी लेवल में समान अथवा ठीक आगामी सेल में वेतन नियत किया जाता है।

महत्त्वपूर्ण सूचना: जनरेट किए गए आदेश को जारी करने से पूर्व संबंधित विभागीय आदेशों, सेवा अभिलेखों एवं वेतन निर्धारण विवरणों से अवश्य मिलान कर लें। यह टूल आदेश का प्रारूप तैयार करने में सहायक है।

आग्रह :-आप जानकारी को पढ़ते हुए यहाँ अंत तक पहुंचे हैं तो इसका अभिप्राय हैं कि आपको हमारे दी गयी जानकरी अच्छी लगी हैं अत: आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से अवश्य जुड़े 🙏🏻



इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 




नवीनतम अपडेट

EXCEL SOFTWARE



प्रपत्र FORMATS AND UCs

PORATL WISE UPDATES



LATEST RESULTS