प्रिंसिपल पद रिव्यू व नियमित डीपीसी 2022 – MAHENDRA PANDEY UPDATES

आप हमसे जरूर जुड़े



प्रिंसिपल पद रिव्यू व नियमित डीपीसी 2022 – MAHENDRA PANDEY UPDATES

 

मित्रों शिक्षा विभाग की रिव्यू व नियमित डीपीसी मंगलवार 5 जुलाई 2022 को अजमेर में सम्पन्न हुई है।

चयन वर्ष 2021-22 की 2105 प्रिंसिपल पदों पर डीपीसी हुई है। राजस्थान शैक्षिक सेवा नियम 2021 बनने के बाद यह शिक्षा विभाग की पहली डीपीसी संपन्न हुई है।

  1. 2021-22 की डीपीसी नये नियमानुसार हुई है। इनके तहत प्रिंसिपल पदों पर 20% एचएम तथा 80% व्याख्याता का चयन होना तय है। लेकिन यह 20:80 अनुपात कुल कैडर में होता है। प्रिंसिपल पदों पर कुल कार्यरत में एचएम 20% या अधिक होने के कारण इन 2105 प्रिंसिपल के पदों पर केवल व्याख्याताओं का ही चयन हुआ है।
  2. 2105 पदों पर 2013-14 की व्याख्याता वरिष्ठता सूचि से 1376 क्रमांक तक प्रिंसिपल पदों पर चयनित हुए हैं। UR, SC, ST सभी का चयन इसी 1376 क्रमांक तक ही है। राज आज्ञा 11-09-2011 के तहत पदोन्नति के कुल पदों में 12% ST 16% ST 72% UR रखना आवश्यक है।
  3. राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के नए आदेशों के अनुसार दिव्यांगजन की category-wise 4% सीटें पदोन्नति में आरक्षण की गई है।
  4. प्रिंसिपल चयनित होने वाले दिव्यांगजन भी कमोबेश इस 2013-14 के 1376 क्रमांक तक उपलब्ध हो गए हैं कुछ विशेष केटेगरी में एक दो नाम इनके बाद के भी हो सकते हैं।
  5. जो व्याख्याता 01-04-2021 को सेवा में थे। अब सेवानिवृत्त हैं। उनका भी 2021-22 की डीपीसी में चयन हुआ है। अब उन्हें प्रिंसिपल पद से पेंशन के हक हकूक मिलेंगे।
  6. विभाग में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता तथा प्रधानाध्यापक + व्याख्याता से प्रिंसिपल पदों पर पूर्व के वर्षों में जो पात्र होते हुए भी किन्हीं कारणों से चयन से वंचित रह गए थे उन्हें पूर्व के चयन वर्षों की रिव्यू डीपीसी कर चयनित किया गया है।

बीकानेर निदेशालय द्वारा एक बार 272 व्याख्याता पदों पर तथा 150 प्रिंसिपल पदों पर चयन से वंचितों की सूची जारी कर सरकार से रिव्यू की अनुमति मांगी गई थी। इनकी रिव्यू डीपीसी की गई है। रिव्यू डीपीसी होने वाले अनेक व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। लेकिन वरिष्ठता के आधार पर उनका चयन वर्ष बदला है अब उनके नए चयन वर्ष के आधार पर वरिष्ठता में नाम जुड़ेगा तथा नोशनल पे फिक्सेशन होगा। इस रिव्यू डीपीसी में अनेक वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता, एचएम से प्रिंसिपल तथा व्याख्याता से प्रिंसिपल नए सिरे से भी चयनित हुए हैं।

  • राजस्थान शैक्षिक सेवा नियम 2021 में 28 अप्रैल 2022 को हुए संशोधन के अनुसार वाइस प्रिंसिपल का पद सृजित किया गया है।
  • एक बार 2021-22 प्रिंसिपल की डीपीसी 20:80 अनुपात से की जानी थी। 28 अप्रैल के संशोधन के अनुसार 2021-22 की डीपीसी के बाद शेष बचे हुए सभी हेड मास्टर सेकेंडरी स्कूल का डेजिग्नेशन वाइस प्रिंसिपल हो जावेगा।
  • बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा व्याख्याता से प्रिंसिपल पदों के लिए अस्थाई पात्रता जारी कर आपत्तियां मांगी गई थी यदि किसी व्याख्याता ने अपनी आपत्ति समय पर दर्ज करवाई है और आपत्ति जायज है तो विश्वास करें उसका नाम जरूर डीपीसी में शामिल किया गया होगा अंतिम चयन सूची आने का इंतजार करें।
  • प्रिंसिपल पदों की डीपीसी पर पूर्ण आरपीएससी का अनुमोदन आवश्यक नहीं होता है इसलिए यह चयन सूची जल्दी जारी होने की संभावना है।

अन्तिम जानकारी चयन सूची जारी होने पर ही मान्य होगी।

आपका विश्वासी

महेंद्र पांडे

महामंत्री (रा.प्रा.एवं मा. शि संघ)

 

11

WhatsApp GroupJoin Now

Telegram GroupJoin Now

आग्रह :-आप जानकारी को पढ़ते हुए यहाँ अंत तक पहुंचे हैं तो इसका अभिप्राय हैं कि आपको हमारे दी गयी जानकरी अच्छी लगी हैं अत: आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से अवश्य जुड़े 🙏🏻



इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 




नवीनतम अपडेट

EXCEL SOFTWARE



प्रपत्र FORMATS AND UCs

PORATL WISE UPDATES



LATEST RESULTS

Pin It on Pinterest

Shares
Share This

Share This

Share this post with your friends!