AKSHAY PETIKA INFORMATION | अक्षय पेटिका |
|---|
AKSHAY PETIKA INFORMATION | अक्षय पेटिका
अक्षय पेटिका का उपयोग और महत्व
सरकारी स्कूलों में मंदिर, मस्जिदों एवं गुरुद्वारों तर्ज पर अक्षय पेटिका लगाई जाएगी। जो लोग गुप्त दान करना चाहते है वे इसमें दान राशि डाल सकेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में भामाशाहों को बढ़ावा देने और दान राशि बढ़ाने के लिए यह नई पहल शुरू की है। शादी की वर्षगांठ बच्चों के जन्मदिन या अन्य खास मौकों पर लोग इसमें दान राशि भेंट कर सकते हैं|
- अक्षय पेटिका की सूचना को आपको अपने स्कुल की शाला दर्पण ;लॉग इन पर भी अपडेट करना होगा |
- आपको इसके लिए अलग से पंजिका भी संधारित करनी होगी जिसमें अक्षय पेटिका खोलने और उसमे प्राप्त रुपयों का लेखा जोखा दर्ज करना होगा |
- अक्षय पेटिका को विद्यालय में सुरक्षित जगह पर रखना होता हैं |
- अक्षय पेटिका को आप विद्यालयों में होने वाले सार्वजनिक मंच पर जरूर रखें और इसका महत्व आम व्यक्तियों, अभिभावकों, और विद्यार्थियों को जरूर बताये |
फिर आपको YES पर क्लिक करके SAVE पर क्लिक कर देना हैं |

AKSHAY PETIKA INFORMATION

AKSHAY PETIKA INFORMATION
- विद्यालय विकास योजना(एसडीपी) के अनुसार प्राथमिकताओं का निर्धारण कर जो कार्य कम्पोजिट ग्रान्ट राशि से नही हो सकते हो उनको इस राशि का उपयोग करवाते हुए कार्य किया जायें।
- वृक्षारोपण, आनन्दमयी शनिवार एवं अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों के आयोजन में एवं पुरस्कार वितरण में इस राशि का उपयोग किया जायें।
- स्वच्छता सम्बन्धित कार्यो के लिये।
- प्राप्त राशि को एसएमसी/एसडीएमसी के खाते में जमा करवाना, केशबुक में (अक्षय पेटिका/स्वैच्छिक अनुदान/जनसहयोग एवं अन्य मद में) संधारित करें।
- बिजली बिल, टेलीफोन, पानी का बिल जमा कराना।
- एसएमसी/एसडीएमसी का 80 जी रजिस्ट्रेशन (सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रेशन वे -- पैन कार्ड) के शुल्क के रूप में।
- कम्पयूटर/नेट का डोंगल/ प्रिन्टर कम फोटोस्टेट के रूप में।
- रंग रोगन/मरम्मत/फर्नीचर कय/कार्यालय के लिए फर्नीचर कय/दरी पट्टी आदि।
- परीक्षा सामग्री व उत्तर पुस्तिकायें।
- वृक्षारोपण हेतु पेड़ जो वनविभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराये गये।
- पुस्तकालय में मासिक पत्र-पत्रिकायें कय करना।
- स्वच्छता व साफ-सफाई (झाडू, साबून, फिनाइल आदि)।
- भवन और कक्षाओं की मरम्मत, रंग-रोगन व निर्माण हेतु।
- विद्यालय में आयोजित गतिविधियों में बालकों को पुरस्कार देने हेतु।
- अक्षय पेटिका राज्य में 62506 स्कूलों में आम जरूरतों की पूर्ति और सामाजिक जुड़ाव के लिए स्थापित की गई है।
- इस अक्षय पेटिका में माता-पिता, शिक्षक और दानकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार राशि दान कर सकते हैं।
- स्कूल का नियमित कार्य, जो समग्र अनुदान के अंतर्गत नहीं आता है, स्कूल प्रबंधन की स्वीकृति के साथ अक्षय पेटिका के बजट से किया जाता है।
अन्य कक्षाओ की अध्ययन सामग्री के लिए यहाँ क्लिक करें ⇓
| राजस्थान एजुकेशन न्यूज़ | मोटीवेशल स्टोरीज / प्रेरक कहानियाँ |
| रोजगार के लेटेस्ट अलर्ट | राजस्थान शिक्षा जगत अपडेट |
| 1500 भर्तियों के मोक टेस्ट | नोट्स किताबें PDF फाइल्स |
अगर आप शिक्षा जगत के अलर्ट्स मेल पर पाना चाहते हैं तो हमे Subscribe कीजिए