आप हमसे जरूर जुड़े



तदर्थ बोनस कार्यालय आदेश जनरेटर (Bonus Order 2026-27)

राजस्थान सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों (L-1 से L-12 / GP 4800 तक) हेतु बोनस स्वीकृति आदेश तैयार करें

कार्यालय एवं आदेश विवरण
पात्र कार्मिक विवरण (Employee Details)
क्र.सं. कार्मिक का नाम (Name) पद (Designation) पे लेवल (Pay Level) बोनस माह कुल बोनस (₹) GPF (25%) नकद (75%) हटाएं
1 6,774 1,694 5,080
आदेश तैयार है (Office Order Preview)

तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) सम्बन्धी महत्वपूर्ण नियम व दिशा-निर्देश

1. शासनादेश संदर्भ: वित्त विभाग राजस्थान सरकार के परिपत्र क्रमांक F.6(5)FD(Rules)/2009 के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में राज्य कर्मचारियों को 30/31 दिवस की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस स्वीकृत किया जाता है।

2. पात्रता सीमा: 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे-लेवल L-12 या इससे कम (6वें वेतनमान में ग्रेड पे ₹4,800 अथवा कम) में वेतन प्राप्त करने वाले सभी अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारी इस बोनस हेतु पात्र हैं।

3. अधिकतम सीमा: बोनस की गणना ₹7,000/- प्रतिमाह की अधिकतम सीमा पर 30/31 दिन के आधार पर की जाती है। इस प्रकार 12 माह की पूर्ण सेवा पर अधिकतम ₹6,774/- बोनस देय होता है।

4. भुगतान अनुपात: कुल बोनस राशि का 75% भाग नकद (Cash) देय होता है और शेष 25% भाग GPF खाते (01.04.2004 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों हेतु GPF तथा 01.04.2004 व पश्चात नियुक्त कार्मिकों हेतु GPF-2004) में जमा किया जाता है।

5. सेवा अवधि शर्त: कार्मिक की संबंधित वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 6 माह की निरन्तर योग्य सेवा होना अनिवार्य है। 6 माह से कम सेवा पर कोई बोनस देय नहीं होता है।

राजस्थान सरकार
कार्यालय: कार्यालय का नाम
♦
♦
क्रमांक:- .............. दिनांक:- ..............
—:: कार्यालय आदेश ::—

राज्य सरकार वित्त विभाग के आदेश क्रमांक F.6(5)FD(Rules)/2009 जयपुर दिनांक: 30.10.2026 की अनुपालना में इस संस्था में कार्यरत निम्नलिखित अराजपत्रित कर्मचारियों को जो 01.04.2026 को राजकीय सेवा में निरंतर कार्यरत थे तथा Rajasthan Civil Services (Revised Pay) Rules 2017 में पे-लेवल L-12 या इससे कम में अथवा Rajasthan Civil Services (Revised Pay) Rules 2008 में ग्रेड-पे 4800 या इससे कम में वेतन आहरित कर रहे थे, इनको वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु तदर्थ बोनस राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अंतर्गत स्वीकृत किया जाता है:-

क्र. नाम पद पे-लेवल माह कुल बोनस GPF (₹) नकद (₹)
प्रमाणित किया जाता है कि:-
  1. आदेश मे किसी भी राज्य सेवा के अधिकारी को सम्मिलित नहीं किया गया है।
  2. आदेशांकित सभी कर्मचारी, L-12 ( ग्रेड–पे 4800 ) या इससे कम में वेतन आहरित कर रहे है।
  3. आदेशांकित समस्त कर्मचारी 31.03.2026 को सेवा में थे एवं इनकी सेवाएं 01.04.2026 तक जारी रही है।
  4. आदेशांकित समस्त कर्मचारियों की वर्ष 2025–26 में निरन्तर योग्य सेवा छः माह से कम नहीं है।
  5. आदेशांकित कोई भी कर्मचारी 31.03.2026 को निलम्बित या प्रतिनियुक्ति पर नहीं रहा है एवं कोई भी कर्मचारी ( अंशकालीन/आकस्मिक/दैनिकवेतनभोगी/अनुबंध/प्रोबेशनरट्रेनी ) नहीं है।
  6. आदेशांकित समस्त कर्मचारी, राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025–26 का बोनस आदेश जारी करने की तिथि 31.10.2026 को इस कार्यालय में कार्यरत थे ।
  7. प्रोबेशनरट्रेनी ( फिक्सरिम्यूनेशन / पूर्व पद का वेतन आहरित करने वाले ) को बोनस स्वीकृत नही किया गया है।
  8. उक्त सभी कार्मिको का मूलवेतन 7000/- प्रति माह से अधिक है।
  9. दिनांक 01.04.2004 से पूर्व नियुक्त कार्मिको का 75 प्रतिशत बोनस नकद आहरित किया जा रहा है तथा 25 प्रतिशत को जी.पी.एफ में जमा करवाया जा रहा है और दिनांक 01.04.2004 तथा इस के पश्चात नियुक्त कार्मिको का 75 प्रतिशत बोनस नकद आहरित किया जा रहा हैं तथा 25 प्रतिशत को जी.पी.एफ–2004 में जमा करवाया जा रहा हैं।
क्रमांक:- .............. दिनांक:- ..............
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु–
  1. कोषाधिकारी / उपकोषाधिकारी
  2. लेखाशाखा / रोकड़पाल
  3. संबंधित कार्मिक
  4. रक्षित पत्रावली
प्रधानाचार्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा जिला बाराँ
Created By - Parmanand Meghwal Sr Teacher (RAJTEACHERS.CO)
आग्रह :-आप जानकारी को पढ़ते हुए यहाँ अंत तक पहुंचे हैं तो इसका अभिप्राय हैं कि आपको हमारे दी गयी जानकरी अच्छी लगी हैं अत: आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से अवश्य जुड़े 🙏🏻



इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 




नवीनतम अपडेट

EXCEL SOFTWARE



प्रपत्र FORMATS AND UCs

PORATL WISE UPDATES



LATEST RESULTS