Chandrayaan 3 Live : Chandrayaan 3 Landing Live: थोड़ी देर में शुरू होगी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया, दुआओं का दौर जारी
Chandrayaan 3 Moon Landing Live: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग में डेढ़ घंटे से भी कम वक्त बाकी है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही पूरा होगा मिशन. हर लाइव अपडेट के लिए यहां बने रहिए.
Chandrayaan-3 Landing Live: हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व का क्षण है. यह इसरो का एक बड़ा मिशन है. हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व है.
Chandrayaan 3 Landing on Moon: क्यों खास है चांद का दक्षिणी ध्रुव?
चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला है. ये हिस्सा है जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा. माना जाता है कि दक्षिणी ध्रुव पर पानी और बर्फ के बड़े भंडार हैं. यहां मौजूद पानी इसलिए जरूरी है कि क्योंकि इसे पेयजल, ऑक्सीजन और रॉकेट ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन जैसे संसाधनों में तब्दील किया जा सकता है.
Chandrayaan 3 Landing on Moon: चार देशों के ग्रुप में हो जाएंगे शामिल
चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर CSIR के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण ने कहा कि हम चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार देशों के विशिष्ट समूह में शामिल होने जा रहे हैं. असफलताएं सबक देती हैं. हमने बहुत कुछ सीखा है. इसरो ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती है.
Chandrayaan-3 Landing Live: जम्मू-कश्मीर में चंद्रयान-3 के लिए मांगी गई दुआएं
जम्मू-कश्मीर में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की है.
Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: आज चांद पर हिंदुस्तान तिरंगा फहराने जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर है. इतिहास रचने से भारत कुछ घंटे ही दूर है. भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है. ये उम्मीद इसलिए भी परवान चढ़ रही है क्योंकि मून मिशन पर अपडेट देते हुए इसरो ने कहा है कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर चल रहा है.
मिशन चंद्रयान 3 विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की नुमाइश है और इस नुमाइश को सफल बनाने के लिए देशवासियों ने मंदिर से लेकर दरगाहों में कामना की है. 23 अगस्त की ये तारीख अंतरिक्ष में नए भारत के आगाज की कहानी है जो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी है. चंद्रयान 3 की इसी सफलता के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है. मंदिर ही नहीं दरगाहों में भी चंद्रयान 3 मिशन के लिए मन्नतें मांगी जा रही है. एक तस्वीर में अजमेर की दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ मुस्लिम धर्म गुरू चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इबादत करते नजर आए.
ब्रिटेन से अमेरिका तक शुभकामनाओं की गूंज
मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है. लंदन में भारतीय छात्रों ने उद्य शक्ति माता मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूजा की. वहीं अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने हवन कराया.
यूनाइटेड किंगडम में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के भारत में मौजूद उच्चायुक्त ने भी चंद्रयान मिशन को गौरव का क्षण बताया है.
साल 2019 में आखिरी 15 मिनट में ही भारत के चंद्रयान मिशन को झटका लगा था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3 इस बार 15 मिनट्स ऑफ टेरर को पार कर नया इतिहास लिख देगा.
⚠️Live Landing !
चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए निम्नांकित Play बटन पर क्लिक करें
आपके लिए महत्वपूर्ण उपयोगी नवीन जानकारी जरूर देखें -
- Third Grade Teacher Latest DPC List 2026 | Mandal Wise PDF: मंडलवार एवं विषयवार विभागीय पदोन्नति (DPC) सूची जारी
- राजकीय विद्यालयों के नामकरण की नियमावली | सरकारी स्कूल नामकरण नियम SCHOOL NAME CHANGE GUIDLINES
- DPC LIST : AD JD DD DEO PRINCIPAL VP LECTURER SENIOR TEACHER
- Third Grade DPC Case Update
- 🏠 Complete Process of Filling Online Form in Self Census
- Complete list of all Self Enumeration Questions







