वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) महत्वपूर्ण नियम
1. सेवा नियम प्रावधान: राजस्थान सेवा नियम (RSR, 1951) के नियम 25(1) के अनुसार राज्य सरकार के प्रत्येक स्थायी एवं नियमित कर्मचारी को प्रतिवर्ष 1 जुलाई को वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाती है।
2. शासनादेश संदर्भ: वित्त विभाग राजस्थान सरकार के आदेश क्रमांक F.15(1)FD/Rules/2017 दिनांक 30.10.2017 एवं संशोधित आदेश दिनांक 09.12.2017 के अनुसरण में पे-मैट्रिक्स के अनुसार वेतन वृद्धि स्वीकृत की जाती है।
3. गणना विधि: वेतन वृद्धि वर्तमान मूल वेतन पर 3% की दर से अगले सौ रुपये में पूर्णांकित (Rounded off to next hundred) करके पे-मैट्रिक्स के अगले स्तर पर निर्धारित की जाती है।
4. अवकाश स्थिति: 1 जुलाई को आकस्मिक अवकाश (CL) पर होने पर भी वेतन वृद्धि 1 जुलाई से ही प्रभावी होती है। परन्तु अन्य अवकाशों (EL/ML आदि) पर होने की स्थिति में वास्तविक कार्यग्रहण तिथि से वेतन वृद्धि का आर्थिक लाभ देय होता है।
क्रमांक:- ..............
दिनांक:- ..............
—:: कार्यालय आदेश ::—
राज्य सरकार के वित्त विभाग के आदेश क्रमांक:- No. F. 15(1)FD/Rules/2017 Dated : 30.10.2017 & Revised Order No. F. 15 (1 )FD(Rules)/2017 Dated : 09.12.2017 के अनुसरण में इस विद्यालय में कार्यरत निम्नलिखित कार्मिकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित अनुसार उनके द्वारा एक वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर दिनांक 01/07/2026 से वार्षिक वेतन वृद्धि स्वीकृत की जाकर तदनुसार वेतन एवं भत्ते दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है । वेतन वृद्धि जुलाई माह की प्रथम तारीख को कार्मिक के आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त अन्य अवकाश पर होने की स्थिति में वेतन वृद्धि का लाभ कार्यग्रहण करने की तिथि से देय होगा:-
| क्र. |
नाम |
पद |
लेवल |
वर्तमान वेतन |
वृद्धि तिथि |
नया वेतन |
आगामी वेतन वृद्धि |
प्रमाणित किया जाता है कि उक्त कार्मिकों ने ऐसे किसी अवकाश का उपभोग नहीं किया है जिससे उनकी वेतन वृद्धि प्रभावित होती हो। स्वीकृत वेतन वृद्धि का इन्द्राज कार्मिक की सेवा पुस्तिका में कर दिया गया है।
प्रधानाचार्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा जिला बाराँ
क्रमांक:- ..............
दिनांक:- ..............
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु–
- श्रीमान निदेशक महोदय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर।
- श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय (मुख्यालय) माशि/प्राशि जिला
- श्रीमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
- श्रीमान उपकोषाधिकारी महोदय
- सम्बन्धित कार्मिक
- लेखा शाखा / रक्षित पत्रावली
- कार्यालय प्रति
प्रधानाचार्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा जिला बाराँ
...जारी (पृष्ठ 1/1)
Created By - Parmanand Meghwal Sr Teacher (RAJTEACHERS.CO)