Casual Leave & Special Casual Leave Rules आकस्मिक अवकाश एवं विशिष्ट आकस्मिक अवकाश नियम

by | Dec 13, 2022 | SERVICE RULES, LEAVE REULS

आप हमसे जरूर जुड़े



RULES GIF

Casual Leave & Special Casual Leave Rules आकस्मिक अवकाश एवं विशिष्ट आकस्मिक अवकाश नियम के बारे में अनुभवी शिक्षविद्दो द्वारा नियम संकलन : यहाँ हमारे शिक्षको और विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिको बंधुओ के लिए अवकाश नियम की श्रेणी में आकस्मिक नियम और विशिष्ट आकस्मिक नियम का संग्रह तैयार किया हैं | अगर आपको यह अवकाश नियम संकलन अच्छा लगा हैं तो इसे शेयर इस लिंक माध्यम से शेयर जरूर कीजिए | अगर आपको लगता हैं कि इसमें सुधार संभव हैं तो हमारे टीम के सदस्यों को जरूर लिखें-

image 2

Casual Leave & Special Casual Leave

(आकस्मिक अवकाश एवं विशिष्ट आकस्मिक अवकाश)

आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) RULES GIF

राज्य सरकार Casual Leave & Special Casual Leave Rules आकस्मिक अवकाश एवं विशिष्ट आकस्मिक अवकाश नियम को किसी प्रकार की मान्यता प्रदान नहीं करती इसलिये यह मान्यता प्राप्त अवकाश नहीं है। राजस्थान सेवा नियम में आकस्मिक अवकाश को अवकाश की श्रेणी में नहीं माना गया है क्योंकि आकस्मिक अवकाश के दौरान राज्य कर्मचारी “कर्तव्य वेतन” आहरित करता है। यह अवकाश किसी नियम के  अधीन नहीं है। इसे प्रशासनिक निर्देश के रूप में स्थान दिया गया हैं। तकनीकी रूप से जब यह अवकाश राज्य कर्मचारी द्वारा लिया जाता है तो वह कार्य से अनुपस्थित नहीं माना जाता। और न ही उसका वेतन रोका जाता है। परन्तु यह अवकाश इस तरह नहीं दिया जाना चाहिये जिसके कारण निम्न नियमों से बचा जा सके-

(क) वेतन एवं भत्ते की संगणना की तारीख

(ख) कार्यालय का पद भार

(ग) अवकाश का प्रारम्भ एवं अन्त

(घ) अवकाश से पुनः कार्य को लौटना

या अवकाश की अवधि इतनी बढा देना कि नियमानुसार उसे स्वीकृत नहीं किया जा सके।

  1. RULES GIF स्थाई  कर्मचारी को एक वर्ष में 15 आकस्मिक अवकाश (Casual Leave ) देय है । कर्मचारी   एक बार में 10 दिन तक आकस्मिक अवकाश ले सकता है । एक बार  में 10 दिन से ज्यादा आकस्मिक अवकाश (Casual Leave ) नहीं स्वीकृत किया जाता । इस अवकाश को किसी अवधि के शिग्र पूर्वगामी या पश्चातगामी या मध्य में रविवार, राजकीय अवकाश या साप्ताहिक अवकाश आवे तो उसे आकस्मिक अवकाश का अंश नहीं माना जाता ।
  2. RULES GIF राज्य कर्मचारियों को आधा दिन का आकस्मिक अवकाश भी देय हैं।
  3. RULES GIF आकस्मिक अवकाश आवेदन में अवकाश के समय में रहने का पता अंकित करना चाहिए, यह नियम राजपत्रित अधिकारी के लिए भी समान ही रहेगा।
  4. RULES GIF बीमारी,अस्पताल और अंतेष्टि जैसे मामलों मे यह अवकाश पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता नहीं हैं।
  5. RULES GIF विभागाध्यक्षों को आकस्मिक अवकाश उच्चाधिकारी या संबन्धित प्रशासनिक विभाग स्वीकृति देंगे।
  6. RULES GIF वेकेशन विभाग जैसे राजकीय महाविध्यालय व शिल्प (पोलीटेक्निक) एवं अन्य शिक्षा संस्थाओं के मामले में वर्ष 01 जुलाई से प्रारम्भ व 30 जून को समाप्त माना जाएगा।
  7. RULES GIF शिक्षकों का लिए आकस्मिक अवकाश (Casual Leave ) की गणना 1 जुलाई से 30 जून तक की जाती है और मंत्रालयिक कर्मचारियों का लिए 1 जनवरी से 31  दिसम्बर  तक की जाती है l
  8. RULES GIF नव नियुक्त कर्मचारी को कार्य ग्रहण दिनांक से पूर्ण   कैलेंडर वर्ष पर १5 आकस्मिक अवकाश  देय होंगे l  कैलेंडर वर्ष की अपूर्णता की स्थिति में आनुपितक आधार पर उसके द्वारा प्रत्येक पूर्ण माह की सेवा के एवज में 1.25 आकस्मिक अवकाश का लाभ देय होगा अर्थात एक माह की सेवा पूर्ण करने पर 1.25 अवकाश देय  होगा l अन्यथा अवैतनिक होगा l
  9. RULES GIF राजस्थान सेवा नियम १९५१ के नियम  122  (ए ) के अनुसार नियम राजकीय सेवा में चल रहे परिवीक्षाधीन कर्मचारी, परिवीक्षाधीन अवधि में अन्य किसी भी प्रकार का अवकाश अर्जित नहीं करेगा l
  10. RULES GIF तीन दिन तक लगातार 10 मिनट लेट आने वाले कर्मचारी का 1 आकस्मिक अवकाश काटा जायेगा l
  11. RULES GIF आकस्मिक अवकाश को मान्यता नहीं दी जाती हैं और किसी नियम के अधीन नहीं हैं, किन्तु आकस्मिक अवकाश इस प्रकार नहीं दिया जाना चाहिए – (i) वेतन एवं भत्ते की तारीख की संगणना (ii) कार्यालय का प्रभार (iii) अवकाश का प्रारम्भ तथा अंत (iv) अवकाश से पुनः कार्य पर लौटना या अवकाश की अवधि इतनी बढा देना की नियमानुसार उसे स्वीकृत नहीं किया जा सकें।
  12. RULES GIF पुलिस के सिपाही , हैड कांस्टेबल , सहायक उप-निरीक्षक तथा उपनिरीक्षकों को वर्ष में 25 दिन का आकस्मिक अवकाश देय होगा। एक बार में अधिकतम 10 दिन का अवकाश ही स्वीकृत किया जा सकेगा।
  13. RULES GIF बिना वेकेशन वाले विभाग से वेकेशन वाले विभाग में स्थानांतरण पर राज्य कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश देय होगा- (i) 3 माह या कम की सेवा पर – 3 दिन (ii) 3 माह से अधिक की सेवा अवधि पर – 7 दिन
  14. RULES GIF राज्य सेवा में नए प्रवेश करने वाले कार्मिकों को निम्नानुसार आकस्मिक अवकाश देय होगा- (i) 3 माह या 3 माह से कम सेवा अवधि -5 दिन (ii) 3 माह से अधिक परंतु 6 माह से कम सेवा अवधि- 10 दिन (iii) 6 माह से अधिक सेवा- 15
  15. RULES GIFसेवानिवृत होने वाले वर्ष में दिनांक 01.01.2001 के बाद निम्नानुसार आकस्मिक अवकाश देय हैं (i) 3 माह या 3 माह से कम सेवा अवधि -5 दिन (ii) 3 माह से अधिक परंतु 6 माह से कम सेवा अवधि – 10 दिन (iii) 6 माह से अधिक सेवा अवधि – 15
  16. RULES GIF वेकेशन के क्रम में आकस्मिक अवकाश स्वीकृत नहीं होगा।
  17. RULES GIF अंशकालीन कर्मचारियों को भी पूर्णकालिक कर्मचारियों की तरह ही आकस्मिक अवकाश देय हैं।
  18. RULES GIF फायर सेवा के अधिकारियों को 25 दिन का आकस्मिक अवकाश देय हैं।
  19. RULES GIF राज्य कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं।
  20. RULES GIF राज्य सरकार के आदेश क्रमांक  प 1 (4) वित्त/ नियम /2008  दिनांक १७ फरवरी २०१२ के अनुसार यदि राज्य कर्मचारी आकस्मिक अवकाश (Casual Leave ) लेकर निजी विदेश यात्रा करना चाहे तो उसे आकस्मिक आवकाश का आवेदन पत्र कम से कम 3 सप्ताह पूर्व सक्षम अधिकारी को देना होगा l
  21. RULES GIF वित्त विभाग के आदेश एफ 1 (8) विवि (नियम)/95 दिनांक 20-2-2002 जो दिनांक 1-1-2002 से प्रभावशील है , के अनुसार सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों को वर्ष में निम्नानुसार आकस्मिक अवकाश देय है।
    (1) तीन माह या कम सेवा – 5 दिन
    (2) तीन माह से अधिक किन्तु छ: माह तक – 10 दिन
    (3) छ: माह से अधिक सेवा पर – 15 दिन
    (स) वेकेशन से नान वेकेशन या विपरित में आने पर उस कर्मचारी का आ. अवकाश जिसका वहाँ उपयोग नहीं किया गया है समाप्त हो जायगा और नये स्थान पर निम्न प्रकार से देय होगा।
    (1) तीन माह तक की अवधि शेष रहने पर – 3 दिन
    (2) तीन माह से अधिक अवधि शेष रहने पर -7 दिन
    आकस्मिक अवकाश के साथ अन्य प्रकार के अवकाश जैसे पी. एल. रुपान्तरित अवकाश इत्यादि नहीं लिया जा सकता है । प्रतिवर्ष प्रत्येक शिक्षक का सी. एल. पोस्टिंग रजिस्टर संधारित किया जाय ।

राजस्थान सेवा नियम (RSR) RULES GIF

(राजस्थान सेवा नियम (RSR) (नियम 87 से 126)

राजस्थान सेवा नियम (RSR) 87:– इस नियम के तहत अवकाश केवल स्थायी कर्मचारियों को ही देय होते है। नोट:-अस्थायी कर्मचारियों को अवकाश सरकार की अधिसूचना के आधार पर दिये जाते है । अस्थायी कर्मचारियों के समस्त अवकाश सरकारी नियमों व मानकों के अनुरूप ही देय होते है ।

नियम 87(अ):- अवकाश लेखा:- राज्य कर्मचारी का अवकाश लेखा परिशिष्ट 2 क में दिये गये प्रपत्र संख्या 1 में संधारित किया जायेगा।

नियम 87(ब):- इस नियम के तहत राजपत्रित अधिकारियों के अवकाश लेखे नियम 160 (2) के तहत आने वाले अधिकारी रखते है। अराजपत्रित अधिकारियों के अवकाश लेखे उस विभाग के कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष द्वारा रखे जाते है।

नियम 88:- अवकाश की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का संयोजन:-इस नियम के तहत कर्मचारी अपने अवकाशों की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का समायोजन उचित प्रमाण पत्र देकर कर सकता है।

नियम 89:- सेवानिवृति के पश्चात् किसी भी प्रकार के अवकाश देय नहीं होगें।

राजस्थान सेवा नियम (RSR)नियम 90:- विलोपित

नियम 91:- उपार्जित अवकाश (पी.एल):- (दिनांक 22.02.1983 से)

> >पी.एल. की देयता सदैव कलैण्डर वर्ष में ही होती है।

>> पी.एल. सदैव एक कलैण्डर वर्ष में 02 बार ही दी जाती है । एक जनवरी को 15 व 01 जुलाई को 15 कुल 30 पी.एल देय होती है।

>> दिनांक 01.01.1998 के पश्चात् एक कर्मचारी अपने खाते में अधिकतम 300 पी. एल. जमा रख सकता है।

>> आरएसी बटालियन के कर्मचारियों को एक कैलेण्डर वर्ष में 42 पी. एल. देय होती है।

>> किसी कर्मचारी की माह के बीच में नियुक्ति होने पर 2½ पी. एल. प्रतिमाह व आर. ए.सी के कर्मचारियों को 32 पी.एल. प्रतिमाह के हिसाब से देय होती है।

>> एक कर्मचारी एक बार में अधिकतम 120 पीएल ले सकते है।

>> विशेष परिस्थितियों (टी.बी., असाध्य रोग) में कर्मचारी अपनी समस्त पी.एल. का उपयोग एक साथ कर सकता है।

नियम 91(अ):- सेवा में रहते हुए पी.एल. के बदले नकद भुगतान (दिनांक 01.01.1983 से) इस नियम के तहत सेवा में रहते हुए कर्मचारी एक वर्ष में अधिकतम 15 पीएल का नकद भुगतान प्राप्त कर सकता है तथा शेष पी.एल. अपने खाते में जोड़ सकता है। दिनांक 18.06.2010 के बाद एक अस्थायी कर्मचारी को अपने विभाग में न्युनतम एक वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर ही इस नियम का लाभ दिया जावेगा।

नियम 91(ब):- सेवानिवृत होने पर पी. एल. का भुगतान:- इस नियम के तहत कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर उसको अपने अवकाश खाते की समस्त एल. का भुगतान तुरन्त प्रभाव से एक मुश्त कर दिया जाता है। पी.एल. का भुगतान करते समय मकान भत्ते को छोड़कर समस्त प्रकार के भक्ते देय होते है।

नियम 91(स):- कर्मचारी की मृत्यु होने पर पी. एल. का भुगतानः- (दिनांक 01.10.1996) इस नियम के तहत सेवा में रहते हुए यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाये तो उसके खाते में शेष पी.एल. का भुगतान उसके परिवारजनों को कर दिया जाता है। नोट:-दिनांक 20.08.2001 के बाद यदि किसी कर्मचारी पर सीसीए नियम 1958 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित है तथा वह कर्मचारी सेवानिवृत हो जाता है तो तुरन्त प्रभाव से भुगतान रोका जायेगा।

नियम 92:- विश्रामकालीन विभागों के लिए पी. एल. की देयताः- ( दिनांक 01.10.1994 से) विश्रामकालीन न्यायिक कर्मचारियों को एक कैलेण्डर वर्ष में 12 पीएल देय है यदि पी. एल. का उपभोग न करे तो 18 पीएल देय होती है विश्रामकालीन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 15 पी.एल. देय है।

नियम 93:- अर्द्धवेतन अवकाश/रूपान्तरित अवकाश की देयता:

1. चिकित्सा कारणों के आधार पर एक वित्तीय वर्ष में किसी कर्मचारी के खाते में 20 HPL देय होती है।

2. कर्मचारी अपनी सुविधा अनुरूप इन HPL को पूर्ण अवकाश में परिवर्तित कर सकता है।

3. एक कर्मचारी अपने सेवाकाल में अधिकतम 480 HPL को रूपान्तरित अवकाश में परिवर्तित कर सकता है।

4. विशेष मामलों में यदि कर्मचारी के खाते में किसी भी प्रकार की HPL बकाया नही है तो कर्मचारी को अदेय अवकाश का लाभ दिया जा सकता है। अदेय अवकाशः- ऐसा अवकाश सक्षम अधिकारी द्वारा तभी स्वीकृत किया जाता है जब कर्मचारी की स्थिति चिकित्सा दृष्टिकोण से सही नही है। अदेय अवकाश अधिकतम 360 एचपीएल तक स्वीकृत होता है ।

नियम 93(ए):- टी.बी. के मामलों में पुलिस सेवा) यदि कर्मचारी के खाते में किसी भी प्रकार का अवकाश शेष नहीं है तो 360 एचपीएल को उसके खाते में अग्रिम रूप से जमा कर दिया जाता है।

नोट:- यदि कर्मचारी कोई सार्वजनिक हित में पाठ्यकम करे तो उसके अवकाश खाते में एचपीएल की बकाया स्थिति को ध्यान में रखते हुए 180 दिन की एचपीएल स्वीकृत होगी ।

नियम 94:- सेवा समाप्ति अवकाश:- ऐसे अवकाश सामान्य तौर पर अस्थाई कर्मचारियों को ही स्वीकृत किये जाते है। सक्षम अधिकारी ऐसे अवकाशों को अपने विवेक के आधार पर स्वीकृत कर सकता है। इस नियम के तहत शिक्षार्थी को यह लाभ देय नही होता है ।

नियम 95:- अवकाश अवधि सेवा व्यवधान नही है:- सामान्य तौर पर यदि कोई अस्थायी कर्मचारी अपने पद के समान संवर्ग में ही स्थायी रूप से नियुक्त है तो उसकी पिछली सेवा अवकाश अवधि के तहत माना जायेगा।

नियम 96:- असाधारण अवकाशः- साधारण तौर पर कर्मचारी असाधारण अवकाश तभी स्वीकृत कराता है, जब उसके अवकाश खाते में किसी भी तरह के अवकाश शेष न हो । दिनांक 26.02.2002 के बाद अस्थायी कर्मचारी को असाधारण अवकाश तभी मिलता है, जब उसने 03 वर्ष की सेवा की है।

अस्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 18 माह का असाधारण अवकाश देय है। दिनांक 01.01.2007 के बाद परिवीक्षाधीन अवधि में अधिकतम 03 माह का असाधारण अवकाश देय है।

विपरीत परिस्थितियों में असाधारण अवकाश परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को 03 माह से अधिक भी स्वीकृत है। 03 माह से अधिक यदि कोई कर्मचारी असाधारण अवकाश ले तो अधिक ली गई अवधि उसके परिवीक्षाधीन काल को प्रभावित करती है।

नियम 97:- अवकाश वेतन की राशि: – सामान्य तौर पर अवकाश वेतन की राशि अवकाश की प्रवृति के तहत ही निर्धारित होती है।

नियम 98:– विलोपित

नियम 99:- विशेष असमर्थता अवकाशः- (दिनांक 14.12.12 के बाद) घर से कार्यालय व कार्यालय से घर ड्यूटी नही माना गया है।

दिनांक 18.05.2010 के बाद चुनाव में ड्यूटी घर से निकलते ही मानी जाती है। इस नियम के तहत सरकारी कर्मचारी को कार्यस्थल पर यदि कोई क्षति हो जाती है तो क्षति होने के तीन माह तक आवेदन पत्र देकर विशेष असमर्थता अवकाश का लाभ उठा सकता है। सामान्य तौर पर विशेष असमर्थता अवकाश अधिकतम 24 माह तक देय होता है। यदि 24 माह उपरांत भी कर्मचारी की स्थिति में कोई सूधार न हो तो चिकित्सा रिपोर्टो के आधार पर अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विशेष असमर्थता अवकाश के दौरान वेतन:

उच्च सेवा में 120 दिन अवकाशपूर्ण वेतन
उच्च सेवा में 120 दिन से अधिक अवकाशअर्द्ध वेतन
चतुर्थ श्रेणी सेवा में 60 दिन अवकाशपूर्ण वेतन
चतुर्थ श्रेणी सेवा में 60 दिन से अधिक अवकाशअर्द्ध वेतन

नियम 100: असमर्थता अवकाश के दौरान सरकार द्वारा कोई क्षतिपूर्ति भत्ता स्वीकृत होने पर वेतन में कटौतीः- इस नियम के तहत यदि असमर्थता अवकाश के दौरान क्षतिपूर्ति भत्ता मिले तो भत्ते के बराबर की राशि कर्मचारी के वेतन में से काट ली जाती है। कर्मचारी के व्यक्तिगत बीमा दावों पर इस नियम का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

नियम 101:- सैनिक/भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों को विशेष असमर्थता अवकाश का लाभ:

नियम 102: – नियम 101 के अनुसार ही परन्तु दूघर्टना सैन्य सेवा के अतिरिक्त हुई होः

नियम 103:- प्रसुति अवकाशः- (दिनांक 06.12.2004 से प्रभावी) महिला कर्मचारियों को सम्पूर्ण सेवाकाल में 02 बार अधिकतम 180 दिन का प्रसुति अवकाश मिलता है। 02 बार के बाद भी कोई संतान जीवित न हो तो एक बार और मिल सकता है।

> दिनांक 11.10.2008 के बाद प्रसुति अवकाश अवधि 135 दिन से बढ़कर 180 दिन की गई है।

> दिनांक 06.12.2004 के बाद ये अवकाश अस्थायी महिला कर्मचारी को भी देय है। किसी भी कर्मचारी को पूर्ण वेतन व भत्ते देय है।

> सामान्य तौर पर गर्भपात पर यह अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा सकता है।

> चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर विपरीत परिस्थितियों में 06 सप्ताह तक का अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। (दिनांक 14.07.2006 के बाद से)

राजस्थान सेवा नियम (RSR) 103(अ):- पितृत्व अवकाशः- ( दिनांक 06.12.2004 से) किसी पुरूष के प्रथम दो संतानों पर उसे बच्चे के जन्म के 15 दिन पूर्व व 03 माह के भीतर 15 दिन का अवकाश मिलता है।

नियम 103 (ब):- दत्तक अवकाशः- (दिनांक 07.12.2011 से) किसी महिला कर्मचारी को 180 दिन का अवकाश सेवाकाल में दो बार ही। 01 साल से कम आयु के बच्चे को गोद लेने पर मिलता है।

नियम 104:- प्रस्तावित अवकाश की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का संयोजन:

नियम 105:- पृथक श्रेणी का अवकाश /चिकित्सालय अवकाश की सीमा – सामान्य तौर पर यह अवकाश उन्हीं कर्मचारियों को स्वीकृत होता है, जो राज. सरकार के लिए किसी हानिकारक संयत्रों या हानिकारक प्रयोगशाला में नियुक्त हो। ये अवकाश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही लागु होता है ।

नियम 106:- नियम 105 के अवकाश उन्हीं कर्मचारियों को स्वीकृत होते है जिनका वेतनमान 12000 रू तक देय हो। (दिनांक 01.01.2007 से लागु) दिनांक 12.09.2008 के आधार पर सभी वेतन वृद्धियां मान्य।

राजस्थान सेवा नियम (RSR)नियम 107:- विलोपित

नियम 108:- अवकाश की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का संयोजन:

नियम 109:- अध्ययन अवकाश:- आरएसआर में नियम 109 से 121(ए) तक है।

नियम 110:- अध्ययन अवकाश की देयता:- किसी भी कर्मचारी को अपने सम्पूर्ण सेवा काल में अधिकतम 02 वर्ष का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। एक बार में अधिकतम 12 माह का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है।

राजस्थान सेवा नियम (RSR)नियम 111:-विलोपित:

नियम 112:- अध्ययन अवकाश स्वीकृत करने की शर्ते:

>> अध्ययन अवकाश राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को देय है।

>> अस्थायी कर्मचारी जो विभाग में न्यूनतम 03 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हो तथा ऐसी अस्थायी नियुक्तियां आरपीएससी की अभिशंषा के आधार पर होनी अनिवार्य है ।

» 20 वर्ष से ज्यादा सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को अध्ययन अवकाश देय नहीं होता है ।

>> अध्ययन अवकाश के दौरान विभाग से अनुपस्थिति:

24 माह + 04 माह (खाते के अवकाश) :28 माह

24 माह + 06 माह (असाधारण अवकाश) 30 माह

अध्ययन अवकाश के दौरान सदैव अर्द्ध वेतन मिलता है।

नियम 113:- अध्ययन अवकाशों की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का समायोजन:

नियम 114:- अध्ययन अवधि के अध्ययन अवकाश से ज्यादा होने पर प्रक्रियाः – कर्मचारी अपने खाते के अवकाश या असाधारण अवकाश ले सकता है।

नियम 115:- अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन पत्र:- अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन पत्र लेखाधिकारियों या सहायक लेखाधिकारियों को दिये जाते है आगे की स्वीकृति के लिए लेखाधिकारी जांच के बाद आवेदन पत्र विभागाध्यक्ष को भेजता है।

नियम 116:- अध्ययन अवकाशों के साथ अन्य अवकाशों का समायोजन:

नियम 117:- अध्ययन भत्ताः- यदि कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा अध्ययन सरकारी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो तो सरकार कर्मचारी को अध्ययन अवधि के दौरान अलग से अध्ययन भत्ता स्वीकृत कर सकती है।

नियम 118:- अध्ययन अवकाश के दौरान विश्रामकाल:- इस नियम के तहत कर्मचारी को अध्ययन अवधि के दौरान सरकार द्वारा 14 दिन का विश्रामकाल देय होता है।

नियम 119:- अध्ययन शुल्क:- जिस अध्ययन के लिए कर्मचारी अवकाश पर जाता है, उस अध्ययन की किश्त कर्मचारी द्वारा ही देय होती है। यदि सक्षम अधिकारी अध्ययन की प्रवृति को अपने विभाग के लिए लाभदायक माने तो वह वित्त विभाग की मंजूरी लेकर उसे अध्ययन पाठ्यक्रम की किश्त का भुगतान कर सकता है।

नियम 120:- पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाण पत्र:- कर्मचारी जिस अध्ययन के लिए अवकाश पर है, वह पूर्ण होने पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाण पत्र विभाग को जमा कराना नैतिक दायित्व है ।

नियम 121:- अध्ययन अवकाश की गणना पदोन्नति एवं पेंशन योग्य सेवा के तहत की जाती है।

नियम 121(अ):- अवकाश अध्ययन के बदले सेवा का बन्ध पत्र:- इस नियम के तहत परिशिष्ट 18 में एक बन्ध पत्र भरवाया जाता है (दिनांक 31.05.2012 से लागु) परिशिष्ट 18 के तहत शर्त पूरी नहीं होने पर दूगनी राशि- ब्याज सम्बन्धित विभाग को जमा करवाना होता है।

नियम 122:- परिवीक्षाधीन को अवकाशः- वर्तमान में दिनांक 20.01.2006 के बाद ऐसा कोई पद राज्य सरकार में नहीं है।

नियम 123:- शिक्षार्थी को अध्ययन अवकाश:- इस नियम के तहत शिक्षार्थियों को अवकाश उसी अनुरूप देय होते है। जैसे विभाग में अस्थायी कर्मचारियों को देय होते है। नियम 103 की सीरीज के अन्तर्गत आने वाले अवकाश शिक्षार्थियों को देय नहीं होते है।

नियम 124:- अंशकालीन विधि अधिकारियों/ प्राध्यापकों को अवकाशः

>> सामान्य तौर पर अंशकालीन रूप से नियुक्त प्राध्यापकों व विधि अधिकारियों को 02 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 03 माह का अर्द्ध वेतन अवकाश देय होता है

>> एक साथ 03 माह का अधिकतम अवकाश देय होता है।

>> विपरीत परिस्थितियों में 06 वर्ष की सेवा पूर्ण हो तो 02 माह का अवकाश असाधारण अवकाश के रूप में स्वीकृत होगा

नियम 125:- अवकाश की निरन्तरता में अन्य अवकाशों का संयोजन:

राजस्थान सेवा नियम (RSR)नियम 126:- दैनिक मानदेय व पारिश्रमिक के आधार पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को अवकाश:

सामान्य तौर पर विभाग में 03 माह की सेवा पूर्ण करने पर ।

03 माह पश्चात 01 पूर्ण छुट्टी यह अवकाश तभी स्वीकृत होता है जब श्रमिक अपनी जगह किसी अन्य श्रमिकों को काम के लिए नियुक्त करें।

CL RULE IN PROBATION PERIOD

image 3
SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023

SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023

SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 : 5 सितम्बर 2023 शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल ऑफ्टर स्कूल कार्यक्रम’के अंतर्गत SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 का शुभारंभ किया गया जिसमें बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय पश्चात ई-कक्षा यू ट्यूब चैनल द्वारा गुणात्मक शिक्षण करवाया जाएगा। हमने प्रयास किया हैं कि आके लिए हम पुरे सप्ताह के SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 के लिंक यहाँ इसी पेज पर अपडेट करते हुए शेयर कर रहे हैं |

read more
Mission Start 2023 24 मिशन स्टार्ट 2023

Mission Start 2023 24 मिशन स्टार्ट 2023

Mission Start 2023 24 मिशन स्टार्ट कार्यक्रम 2023 24
विस्तृत जानकारी, क्रियान्विति दायित्व और कर्तव्य और शाला दर्पण प्रविष्टि सहित समस्त जानकारियाँ

read more



RBSE / BSER CLASS 1 TO 12 ALL BOOKS 2021

RBSE / BSER CLASS 1 TO 12 ALL BOOKS 2021 RBSE / BSER CLASS 1 TO 12 ALL BOOKS 2021

ORDERS AND CIRCULARS OF JANUARY 2021

ALL KIND OF EDUCATIONAL ORDERS AND CIRCULARS OF JANUARY 2021

RBSE CLASS IX MATHEMATICS CHAPTERS VIDEOS

RBSE CLASS IX MATHEMATICS CHAPTERS VIDEOS

SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023

SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 : 5 सितम्बर 2023 शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल ऑफ्टर स्कूल कार्यक्रम’के अंतर्गत SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 का शुभारंभ किया गया जिसमें बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय पश्चात ई-कक्षा यू ट्यूब चैनल द्वारा गुणात्मक शिक्षण करवाया जाएगा। हमने प्रयास किया हैं कि आके लिए हम पुरे सप्ताह के SCHOOL AFTER DAILY LIVE CLASS 2023 के लिंक यहाँ इसी पेज पर अपडेट करते हुए शेयर कर रहे हैं |

Mission Start 2023 24 मिशन स्टार्ट 2023

Mission Start 2023 24 मिशन स्टार्ट कार्यक्रम 2023 24
विस्तृत जानकारी, क्रियान्विति दायित्व और कर्तव्य और शाला दर्पण प्रविष्टि सहित समस्त जानकारियाँ

बेसिक व वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक जॉब चार्ट

Basic and Senior Computer Instructor Job Chart / बेसिक व वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक जॉब चार्ट

VICE PRINCIPAL JOB CHART / उपप्रधानाचार्य के कार्य और दायित्व

VICE PRINCIPAL JOB CHART / उपप्रधानाचार्य के कार्य और दायित्व

SCHOOL SAHAYAK PANCHAYT SAHAYAK JOB CHART

SCHOOL SAHAYAK PANCHAYT SAHAYAK JOB CHART / कनिष्ठ व पंचायत शिक्षक और पाठशाला व विद्यालय सहायक का जॉब चार्ट निर्धारण :- कनिष्ठ शिक्षक, पंचायत शिक्षक, पाठशाला सहायक एवं विद्यालय सहायक का जॉब चार्ट निर्धारण शासन उप सचिव प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के पत्र क्रमांक 19(1)/ प्राशि/ शैक्षिक/ राशिकबो/2021 -02907 जयपुर दिनांक 10-8-2023 के तहत कनिष्ठ व पंचायत शिक्षक, पाठशाला व विद्यालय सहायक का जॉब चार्ट निर्धारण के अनुमोदित जॉब चार्ट अनुसार दायित्व निर्धारित किए जाते हैं।

PARTICIPATE IN CHANDRAYAAN 3 MAHAQUIZ

PARTICIPATE IN CHANDRAYAAN 3 MAHAQUIZ

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023 Vidyarthi Vigyan Manthan 2023

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2023 Vidyarthi Vigyan Manthan 2023

खेलकूद प्रतियोगिताओ के योग्यता आवेदन फॉर्म ऑटो जनरेट सोफ्टवेयर श्री रामकरण बेनीवाल

खेलकूद प्रतियोगिताओ के खिलाड़ी योग्यता आवेदन फॉर्म ऑटो जनरेट सोफ्टवेयर Sports Competition Players Eligibility Application Form Software

RGHS Rajasthan Government Health Scheme Fund

RGHS Rajasthan Government Health Scheme Fund

List of Empaneled OR Approved Hospitals under RGHS

List of Empaneled OR Approved Hospitals under RGHS / आरजीएचएस के तहत सूचीबद्ध या अनुमोदित अस्पतालों की सूची

श्री प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा विकसित एक्सल प्रोग्राम

PRAVESH KUMAR SHARMA, Pravesh Kumar Sharma Excel Software, Pravesh Kumar Sharma Excel Program, pravesh-kumar-sharma, प्रवेश कुमार शर्मा AAO द्वारा विकसित बेहतरीन एक्सल प्रोग्राम केवल शाला सुगम पर

मिशन 2030 “विकसित राजस्थान” : परिचय और आयोजन MISSION 2030 DEVELOPED RAJASTHAN

मिशन 2030 “विकसित राजस्थान” : परिचय और आयोजन MISSION 2030 DEVELOPED RAJASTHAN

NO BAG DAY ACTIVITIES SEPTEMBER 2023

NO BAG DAY ACTIVITIES SEPTEMBER 2023 no bag day activities, no bag day activities list, no bag day in rajasthan, no bag day activities in Hindi, no bag day rajasthan, no bag day ideas, no bag day activities list in english, no bag day rajasthan in Hindi, no bag day images, शनिवार नौ बैग डे, Saturday-No Bag day, No Bag Day Activities In Rajasthan, Saturday To Be ‘no Bag Day’ In Govt Schools Once More, No Bag Day Activities,

जिला व राज्य स्तरीय स्कुल खेलकूद प्रतियोगिता फॉर्म एक्सल प्रोग्राम By C P Kurmi

Sports District Level State Level Excel Program | By C P Kurmi / जिला व राज्य स्तरीय स्कुल खेलकूद प्रतियोगिता फॉर्म एक्सल प्रोग्राम

बाल संसद जानें : संरचना और दायित्व

Know Children’s Parliament: Structure and Responsibilities / बाल संसद जानें : संरचना और दायित्व :- प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद का गठन बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किया जाता है, एवं उसे सक्रिय रखने के लिए अध्यापकों के द्वारा प्रयास किया जाता है

बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम किशोरी शैक्षिक उत्सव 2023 24 महत्वपूर्ण जानकारी

kishori mela 2023 24 important information / किशोरी मेला 2023 24 बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम किशोरी शैक्षिक उत्सव 2023 24 महत्वपूर्ण जानकारी

Disease Fitness Certificate of State Employees

Disease Fitness Certificate of State Employees / राज्य कर्मचारियों के रोग आरोग्य प्रमाण पत्र मान्यता : राज्य कर्मचारियों के उपचार हेतु अनुमोदित निजी चिकित्सालयों द्वारा प्रदत रोग / आरोग्य प्रमाण पत्र जारी करने के सम्बन्ध में। Disease Fitness Certificate of State...

उपार्जित अवकाश सेवा नियम एवं व्याख्या व नियमों का मूल आदेश

उपार्जित अवकाश से संबंधित सेवा नियम एवं इसमे समय समय पर किए गए परिवर्तन तथा उनके प्रभावों की व्याख्या तथा नियमों का मूल आदेश Basic Order of Privilege Leave Service Rules and Interpretation and Rules

Rajasthan Travelling Allowance Rules TA Rules in Rajasthan

Rajasthan Travelling Allowance Rules TA Rules in Rajasthan, राजस्थान सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों हेतु यात्रा भत्ता नियम

इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 




      नवीनतम अपडेट

      EXCEL SOFTWARE



      प्रपत्र FORMATS AND UCs

      PORATL WISE UPDATES



      LATEST RESULTS

      Pin It on Pinterest

      Shares
      Share This

      Share This

      Share this post with your friends!