Prakhar Rajasthan Abhiyan 2024 | प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक : बच्चों में पढ़ने व लिखने की मूलभूत संक्रियाओं को विकसित करने तथा अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया जा रहा है।
शिविरा पंचांग में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयी समय सारणी में प्रत्येक दिवस के सातवें कालांश को रीडिंग पीरियड के रूप में निर्धारित किया गया है।
Prakhar Rajasthan Abhiyan 2024 | प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के उद्देश्य-
कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशलों की प्रवाहशीलता का विकास करना, पठन कौशल के माध्यम से अवधारणाओं पर समझ विकसित करना, पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं अवधारणाओं की समझ के लिए प्रेरक, अनुकूल वातावरण का निर्माण करना, पठन कौशल के लिए उपलब्ध पुस्तकों, संसाधनों के अधिकतम उपयोग के अवसर प्रदान करना, स्थानीय भाषा में रोचक कहानियां, गीत आदि को कक्षा कक्षीय गतिविधियों में शामिल करने के अवसर प्रदान करना शामिल है।

Prakhar Rajasthan Abhiyan 2024 | प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
पठन गति विधियों के वीडियो लिंक क्लिक करें और वीडियो देखें
| जोड़ी पठन जोड़ी पठन एक महत्वपूर्ण लाइब्रेरी की गतिविधि है। यह पठन की रणनीति है। जिसमें अलग-अलग या एक ही पठन स्तर वाले बच्चे जोड़ी में पढ़ते हैं। इस गतिविधि में पठन से जूझ रहे बच्चे को साथी बच्चे से पढ़ने में सहयोग मिलता है। वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक | साझा पठन “साझा पठन साथ में पढ़ने की एक प्रक्रिया है। यह एक पठन की रणनीति है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पठन से जोड़ना है। इसके माध्यम से बच्चे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।” वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक |
| लाइब्रेरी गतिविधि – डिस्प्ले डिस्प्ले एक ऐसी गतिविधि है जो बच्चों को किताबों से जोड़ती है और साथ ही लाइब्रेरी से उनके सम्बन्ध को मज़बूत भी करती है | डिस्प्ले लाइब्रेरी को आकर्षित बनाने का भी काम करती है | इस वीडियो में एक थीम आधारित डिस्प्ले की गतिविधि को दर्शाया गया है | वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक | रीड अलाउड – एक सौ सैंतिसवाँ पैर रीड अलाउड बच्चों को किताबों से जोड़ने का एक शक्तिशाली तरीका है। रीड अलाउड बच्चों को पाठ के करीब लाने, कहानी के अनुभव को बढ़ाने और समझ को मजबूत करने में काफी सहायक है। वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक |
| लाइब्रेरी गतिविधि – बुक टॉक बच्चों को किताबों से जोड़ने के लिए बुक टॉक एक अच्छी गतिविधि है | बुक टॉक बच्चों में किताबों के प्रति एक ललक पैदा करता है, उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करता है और साथ ही उस पर चर्चा करने का भी मौका देता है | वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक | लाइब्रेरी गतिविधि – लाइब्रेरी में कविता यह वीडियो ऐसी गतिविधि दर्शाता है जिससे बच्चों में कविता का रस लेने का कौशल कम उम्र से ही विकसित होना शुरू हो जाता है | आप देखेंगे की बच्चे मज्जे लेकर कविता से जुड़ रहे हैं और उसे और भी विस्तार दे रहे हैं | वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक |
| लाइब्रेरी गतिविधि – पाठक रंगमंच यह वीडियो एक पठन गतिविधि को दर्शाता है जिसका नाम है पाठक रंगमंच | इसे अंग्रेजी में Reader’s Theatre के नाम से भी जानते हैं | यह गतिविधि एक रचनात्मक तरीके से बच्चों को कहानी से जोड़ती है | वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक | लाइब्रेरी गतिविधि – ख़जाने की खोज लाईब्रेरी में कई तरह की गतिविधियाँ की जा सकती हैं। कुछ गतिविधियाँ ऐसी होती हैं जिनके माध्यम से बच्चे किताबों से रूबरू हो सकें। ये उन्हें मौक़ा देती हैं कि वे किताबों को उठाएँ, उन्हें उल्टें-पल्टें, चाहे फिर उन्हें पढ़ें या रख दें। ऐसे में पाठक ख़ुद अपने लिए उपयुक्त एवं रुचिकर पाठ्य सामग्री का चयन कर पाते हैं। साथ ही साथ, उन्हें बहुत सी किताबों के बारे में जानने का भी एक बढ़िया मौक़ा मिलता है। इसके लिए एक बेहतरीन गतिविधि है ट्रेज़र हंट या ख़ज़ाने की खोज। वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक |
| लाइब्रेरी गतिविधि – कहानी पर चर्चा कहानी पर चर्चा बच्चों को अपने विचारों से रूबरू होने का मौक़ा देते हैं। अक्सर यह विचार समाज और परिवार से ही उन्हें मिले होते हैं। चर्चा करने से उनकी कल्पनाशीलता बढ़ती है, वो उस मुद्दे का हिस्सा बन पाते हैं और समाज के प्रति अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों का एहसास भी कर पाते हैं। यह वीडियो ऐसी ही एक कहानी पर चर्चा दर्शाती है | वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक | हवामहल यह साप्ताहिक ई-पत्रिका RSCERT उदयपुर और सहयोगी संस्थाओं की साझेदारी में बच्चों को सूचना एवं संचार माध्यमों से दृश्य-श्रव्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई। साप्ताहिक ई-पत्रिका देखने के लिए यहाँ क्लिक |
हवामहल साप्ताहिक ई-पत्रिका यहाँ क्लिक करें
Prakhar Rajasthan Abhiyan 2024 | प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
प्रखर से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ अपलोड होगी ……
कक्षा 10 के लिए विज्ञान विषय का शानदार सम्पूर्ण अध्याय क्लासरूम नोट्स व महत्वपूर्ण प्रश्न, और सारांश सहित रंगीन चित्रांकन सहित
आपसे सहयोग की अपील
🥰🥰👇👇🙏🏻🙏🏻
आप मित्रो से आग्रह हैं कि हमने बड़ी मेहनत से इस आर्टिकल की 💯% शुद्धता के साथ, सटीक और ऑफिशियल जानकारी आपके लिए एकत्र करके SHARE की हैं | इस कार्य में हमारे मित्रो की टीम ने मिलकर सहयोग किया हैं 🙏🏻 अत: आप इस पोस्ट के लिंक को अपने मित्रो, साथियों और सहकर्मियों तक सोशल मिडिया प्लेटफोर्म पर जरूर शेयर करें और नीचे दिए सोशल मीडिया से जरूर जुड़े|
आपके लिए महत्वपूर्ण उपयोगी नवीन जानकारी जरूर देखें
- 📌 SSO ID कैसे बनाएँ ? How to Create SSO ID (2026 Complete Guide)
- SSO ID क्या होती है? What is SSO ID – पूरी जानकारी 2026
- SSO ID में आधार कैसे जोड़े – आसान तरीका, Form PDF और पूरी प्रक्रिया
- SSO ID Updation Form PDF Download
- Ncert Nishtha Online Courses 2026
- IFMS 3.0 Income Tax Declaration & Form 16 Download 2025





