RKSMBK GUIDELINE 2023 : नमस्कार शिक्षक बंधुओ सत्र 2022-23 के पश्चात अब सत्र 2023-24 में भी शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तहत RKSMBK 2 जारी किया जिसके विस्तृत दिशा निर्देश निम्न प्रकार हैं –
यहाँ टीम शाला सुगम ने आपके लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम 2023 के तहत जारी RKSMBK GUIDELINE 2023 शेयर की हैं आपसे आग्रह हैं कि आप इसे अपने हर एक शिक्षक बंधू तक जरूर शेयर कीजिए
11 जुलाई, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के स्कूली छात्रों को कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने के लिये रेमेडिएशन कार्यक्रम ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम’ का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
जिनके कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
(1) बेसलाइन मूल्यांकन कार्य अनिवार्य रूप से समय पर किया जाना चाहिए। कक्षा 3 से 8 तक कोई भी विद्यार्थी बेसलाइन से वंचित न रहे। यदि कोई विद्यार्थी नियत दिन पर अनुपस्थित रहता है तो उसे 12 अगस्त को बेसलाइन मूल्यांकन का कार्य सपन्न करवाना होगा ।
(2) यदि किसी कक्षा की कार्यपुस्तिका नहीं मिलती है तो उसे आप लिंक से डाउनलोड कर बोर्ड पर मूल्यांकन करवा लेना सुनिश्चित करें।
(3) किए गए आधारभूत मूल्यांकन का एक रिकॉर्ड बनाना है और संरक्षित किया जाना है।
(4) बेसलाइन असेसमेंट के बाद रिजल्ट शाला दर्पण पर अपलोड करना है, रिजल्ट अपडेट करने के बाद क्लास वाइज ग्रुप क्रिएशन अपने आप हो जाएगा।
(5) शाला दर्पण पर प्रवेश स्टाफ लॉगिन के माध्यम से किया जाना है, विषय शिक्षक मैपिंग के अभाव में कार्मिकों के स्टाफ लॉगिन में संबंधित कार्मिकों के स्टाफ लॉगिन में छात्र सूची प्रदर्शित नहीं की जाएगी, इसलिए सभी संस्थाप्रधान शत-प्रतिशत विषय शिक्षक मैपिंग करवाएं ।
(6) यदि कोई कर्मचारी ऑफलाइन काम कर रहा है तो वह शाला दर्पण में स्कूल लॉगिन के माध्यम से इसे दर्ज कर सकता है।
अतः समस्त पीईईओ, समस्त संस्था प्रधान, कक्षा शिक्षक, दिनांक 02.08.2022 के आधारभूत आदेश का भली-भांति अध्ययन करें। मूल्यांकन के लिए प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग अधिकतम अंक रखे गए हैं। प्रवेश करते समय आप इस बात का भी विशेष ध्यान रखेंगे।
निदेशक महोदय के अनुसार इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा जिला एवं प्रखंड स्तर से इसकी बारीकी से जांच की जायेगी, मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा.
RKSMBK GUIDELINE 2023
RKSMBK GUIDELINE 2023
हमसे निम्न माध्यम से जुड़ सकते हैं, बटन पर क्लिक करके हमसे जुड़े सकते हैं |
NO BAG DAY ACTIVITY AUGUST 2023 : No Bag Day Activities In Rajasthan माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 20 फरवरी, 2020 को राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान शिक्षा विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं (बिन्दु संख्या 97) के अन्तर्गत सरकारी विद्यालय में शनिवार के दिन No Bag Day रखे जाने और उस दिन कोई अध्ययन कार्य नहीं किए जाने बाबत निर्णय की घोषणा की गई थी इसी क्रम में इस सत्र : 2023-24 से प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को “बस्ता मुक्त दिवस मनाया जाना है ।
No Bag Day” का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं अन्तर्निहित क्षमताओं को पहचान कर अध्ययन अध्यापन के पारम्परिक तरीकों से इतर सहगामी क्रियाओं के माध्यम से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना है | No Bag Day शनिवार को विद्यालय समय मे विद्यार्थियों को विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों में व्यस्त रख के सर्वागीण विकास करने का दायित्व होगा No Bag Day कौन-कौन सी गतिविधियां आयोजित करवानी है इन सभी के बारे में इस लेख में हम विस्तार से चर्चा करेंगे बस्ता मुक्त दिवस मासिक मेमो
NO BAG DAY ACTIVITY
नो बैग डे का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास अंतर्निहित क्षमताओं को पहचान कर अध्ययन अध्यापन के पारंपरिक तरीकों से सहगामी क्रियाओं के माध्यम से सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनंद दायी बनाना है इसी योजना के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थी स्कूल बैग के बिना विद्यालय आएंगे नो बैग डे शनिवार के दिन की जाने वाली गतिविधियां निम्नअनुसार हो सकती है पूरे विद्यालय को विभिन्न सदन में बैठकर सदन वार प्रतियोगिता करवाना, देश भक्ति गीत, संगीत प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता नृत्य गायन इत्यादि कार्य करवाना खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु खो खो, बैडमिंटन, बोलीबोल कबड्डी इत्यादि भी प्रतियोगिता करवाई जा सकती है ,राजस्थान को पहचानो गतिविधि,बस्ता मुक्त दिवस, No Bag day guidelines in hindi, बस्ता मुक्त दिवस मासिक मेमो pdf
No Bag day Theme Class Group
नो बैग डे के दिन आनंद दाई तरीके से सीखने सिखाने की प्रक्रिया कक्षवार न हो कर कक्षा समूह वार होगी
Art Kit Directions 2023-24 Art Kit Guideline 2023 कला किट दिशा निर्देश 2023-24 : शिक्षा नीति 2020 में प्रारम्भिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की समझ पर बल दिया गया है जिसमें प्राथमिक शिक्षा को एक मजबूत बुनियाद के रूप में स्वीकार किया गया है इसमें इस बात की भी अनुशंषा गई है कि बच्चों को खेल और गतिविधि आधारित सीखने के साथ भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान हो ।
वार्षिक कार्ययोजना 2023-24 में FLN / फाउण्डेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी (निपुण भारत) अन्तर्गत बालक–बालिकाओं को गतिविधि आधारित गुणात्मक शिक्षा एवं सृजनात्मक कार्य को बढ़ावा देने हेतु कला किट के लिए राशि अनुमोदित की गई है।
Art Kit Directions 2023-24 Art Kit Guideline 2023 कला किट दिशा निर्देश 2023-24
विद्यार्थियों का शिक्षण से जुड़ाव, प्रभावी अधिगम एवं अधिकाधिक अभ्यास के अवसर प्राप्त हो सके, इस हेतु कक्षा 1 से 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सीखने को सरल, सहज, रोचक, आनन्ददायी गतिविधि आधारित बनाने के लिए कला किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यार्थियों का शिक्षण से जुड़ाव, प्रभावी अधिगम एवं अधिकाधिक अभ्यास के अवसर प्राप्त हो सके, इस हेतु कक्षा 1 से 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सीखने को सरल, सहज, रोचक, आनन्ददायी गतिविधि आधारित बनाने के लिए कला किट उपलब्ध कराई जा रही है।
Art Kit Guideline 2023 कला किट के उपयोग हेतु निर्देश –
माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की कक्षा 1 से 5 में डाइस डाटा 2021-22 के नामांकन के अनुसार विद्यार्थियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता के अनुसार कला किट राज्य स्तर से उपलब्ध कराए जायेंगे|कला किट सामग्री विद्यालय के स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि कर उपयोग ली जाए।
Art Kit Guideline 2023 अन्तर्गत प्राप्त सामग्री का उपयोग विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु किया जाना है।
अध्यापक गृहकार्य के समय ऐसी गतिविधियां प्रस्तावित करें जिससे विद्यार्थी कला किट सामग्री का उपयोग घर पर भी कर सकें।
कला किट में प्राप्त सामग्री कलर बुक, स्क्रेच बुक मे नियमित कार्य करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए।
विद्यार्थियों को मुक्त रूप से कार्य करने हेतु स्वतन्त्रता प्रदान करें ।
कलर के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करें ।
मुक्त लेखन को प्रेरित करें।
सृजनात्मक विकास हेतु छात्रों को प्रेरित करना जैसे – Thumb Painting, Onion Painting, Cotton Painting etc.
छात्रों की कल्पना शक्ति व रचनात्मक विकास हेतु पुराने पेपर का कटिंग या पिक्चर दे कर स्क्रेब बुक में कोलाज बनवाना व अपने बनाए कोलाज को कहानी के रूप में अभिव्यक्ति करवाना ।
छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ सृजनात्मक विकास को बढ़ावा देने हेतु कक्षा स्तरानुसार गतिविधियाँ जैसे— कलरींग, कोलाज, लीफ पेन्टिंग आदि नियमित रूप से यथा समय स्वंय करवाने के साथ छात्रों को घर पर भी करने हेतु प्रेरित करना है ।
उपरोक्त सभी गतिविधियों को करवाया जाना सुनिश्चित करते हुए नो बेग डे / शनिवार को छात्रों के साथ स्तरानुसार इनकी प्रतियोगिता भी करवाई जा सकती है जिससे छात्रों में इन सभी कार्यो को लेकर उत्साह व रूचि बढेगी ।
कला किट की सम्पूर्ण गाइडलाइन को वीडियो के माध्यम से यहाँ देखें और चैनल को सबस्क्राइब जरूर कर लेवे –
कक्षा 10 के लिए शानदार सम्पूर्ण अध्याय क्लासरूम नोट्स व महत्वपूर्ण प्रश्न, और सारांश सहित रंगीन चित्रांकन सहित
Art Kit Directions 2023-24 Art Kit Guideline 2023 कला किट दिशा निर्देश 2023-24
‘Art Kit Guideline 2023 सामग्री के कक्षा कक्षीय गतिविधियों में उपयोग हेतु विभिन्न स्तर पर निम्नानुसार दायित्व है-
Art Kit Guideline 2023 में ब्लॉक स्तर पर किये जाने वाले कार्य / दायित्व :
जिला कार्यालय से ब्लॉक कार्यालय को कला किट प्राप्त होने की तिथि से 5 दिवस में विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित कराना |
प्रत्येक विद्यार्थी तक कला किट सामग्री का वितरण एवं उपयोग की सघन मॉनिटरिंग करना ।
पीईईओ / यूसीईईओ के साथ आमुखीकरण एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर फीडबैक प्रदान करना । ‘
जिले द्वारा निर्धारित प्रारूप में स्टॉक एन्ट्री जिले को भिजवाते हुए ब्लॉक स्तर पर स्टॉक रजिस्ट्रर में सामग्री का संधारण करें ।
Art Kit Guideline 2023 में पीईईओ / यूसीईईओ / संस्थाप्रधान के कार्य / दायित्व :
पीईईओ / यूसीईईओ / विद्यालयस्तर पर कक्षावार नामांकन के अनुसार विद्यार्थियों को Art Kit Guideline 2023 सामग्री का वितरण कराना ।
अभिभावकों को कला किट के उपयोग हेतु प्रेरित करना ।
कक्षा कक्षीय गतिविधियों अन्तर्गत प्रस्तावित गृहकार्य में कला किट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करना एवं विषय अध्यापकों / विद्यार्थियों को प्रेरित करना ।
अभिभावकों से संवाद करते हुए फीडबैक प्राप्त करना
शिक्षकों के साथ कला किट से विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे कार्य की नियमित समीक्षा करना ।
पीईईओ / यूसीईईओ द्वारा क्षेत्राधीन विद्यालयों के भ्रमण / अवलोकन / निरीक्षण के दौरान कला किट के उपयोग की समीक्षा व शिक्षकों को मार्गदर्शन व संबलन प्रदान करना ।
ब्लॉक द्वारा निर्धारित प्रारूप में स्टॉक एन्ट्री ब्लॉक को भिजवाते हुए विद्यालय स्तर पर स्टॉक रजिस्ट्रर में सामग्री का संधारण करें ।
Art Kit Guideline 2023 में शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा किये जाने वाले कार्य :
प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा सभी विषय में कला किंट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करना |
कक्षा कक्षीय गतिविधियों अन्तर्गत प्रस्तावित गृहकार्य में कला किट सामग्री के उपयोग सुनिश्चित करना।
विद्यार्थियों में कला किट सामग्री के द्वारा सृजनात्मकता का विकास करना ।
विद्यार्थियों द्वारा किये गये सृजनात्मक कार्य को कक्षा कक्ष / प्रार्थना स्थल / बालसभा के मंच पर प्रदर्शित करना ।
विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे सृजनात्मक कार्य को पोर्ट फोलियो में संधारित करना
विषयाध्यापक द्वारा विषय में कला किट सामग्री का उपयोग करते हुए अधिगम को रुचिकर बनाना।
अभिभावकों को कला किट के बारे में जानकारी देते हुए उपयोग हेतु प्रेरित करना ।
विद्यार्थियों द्वारा तैयार सामग्री को बहु विषय आधारित उपयोग हेतु प्रेरित करने हेतु मार्गदर्शन व संहयोग प्रदान करना ।
गत वर्ष उपलब्ध कराये गये कला किट (कक्षा 1 से 5) की उपयोगिता एवं विद्यार्थियों केशैक्षिक स्तर में हुए सुधार हेतु तृतीय पक्ष मूल्यांकन किया जाना है।
आपके बच्चो के लिए शानदार 15000 WORKSHEET का शानदार संकलन शानदार अवसर हैं जाने न दे अभी इसे अपना बनाए रंगीन चित्रांकन सहित
मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध वितरण योजना (मिल्क) का वार्षिक एक्सेल प्रोग्राम (Annual excel program of Chief Minister Bal Gopal Milk Distribution Scheme) एम.बी.जी. (मिल्क) योजना से सम्बंधित सभी प्रकार के प्रपत्र को तैयार करने का एक्सेल सॉफ्टवेयर
मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध वितरण योजना (मिल्क) का वार्षिक एक्सेल प्रोग्राम (Annual excel program of Chief Minister Bal Gopal Milk Distribution Scheme)
सर्व प्रथम आप मास्टर शीट पर जो सफ़ेद कलर की सेल है, उसमे आवश्यकतानुसार डाटा एंट्री फिल करे I सामान्य जानकारी के साथ माह और कुक कम हेल्पर की डिटेल फिल करे | अन्य जानकारी फिल करें |
दूसरे नंबर पर शीट Attendance Diary है, इसके अंतर्गत बाकि सब ऑटो जनरेट है केवल नामांकित व लाभान्वित विद्यार्थियों की सूचना भरनी है , दिनांक और वार सब स्वतः आ जायेंगे|
इसके बाद ओपनिंग बैलेंस में माहवार डिटेल फिल करे| अप्रैल माह का प्रारम्भिक शेष सही लिखे| यह पिछले सत्र का अंतिम शेष है| पूर्व की जितनी भी डमी एंट्री है उसको पहले क्लियर करे तथा फिर आपके विद्यालय की डाटा एंट्री करे |
बाद में मिल्क डिस्ट्रीब्यूशन और मिल्क स्टॉक की UC की अलग अलग बैलेंस शीट है| इस शीट में सभी एंट्रिया स्वतः आयेगी | आपको जिस माह की सूचना चाहिए, वह माह मास्टर शीट पर सलेक्ट बटन से सलेक्ट करे | पूरी डाक उसी माह की तैयार होगी|
बाकि शेष शीट्स केवल रिपोर्ट्स है, जो स्वतः तैयार होगी, उक्त डाक आगे ऑफिस में भेजने व कार्यालय में संधारण करने में काम आयेगी| अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए यू ट्यूब विडियो के लिंक पर क्लिक करके विडियो जरुर देखें|
वैसे इस शीट को बड़ी सावधानी से बनाई गई है| फिर भी त्रुटि के लिए निर्माणकर्ता ज़िमेदार नहीं होगा| अतः डाक के अंतिम रूप से तैयार होने पर अपने स्तर पर एक बार जरुर चेक कर लेवे |
SCHOLARSHIP से सम्बंधित समस्त प्रपत्र यहाँ क्लिक करें 👉 DOWNLOAD
Annual excel program of Chief Minister Bal Gopal Milk Distribution Scheme
मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध वितरण योजना का वार्षिक एक्सेल प्रोग्राम के डाउनलोड लिंक
श्री हीरा लाल जी जाट के समस्त एक्सल प्रोग्राम के लिए यहाँ क्लिक करें 👉 DOWNLOAD
सारांश (Summary)
तो दोस्तों हमने अपने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध वितरण योजना का वार्षिक एक्सेल प्रोग्राम से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की है। यदि आपको इस जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।
ध्यान दें :- ऐसे ही शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों के उपयोगी सामग्री और प्रक्रियाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइटSHALASUGAM.COMके माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद… टीम शाला सुगम
आपके लिए महत्वपूर्ण उपयोगी नवीन जानकारी जरूर देखें –
Baseline Test आधार रेखा मूल्यांकन तब लिया जाता है जब कोई बालक सी सी ई शिक्षा प्रणाली से प्रथम बार जुडता है या लम्बे समयांतराल बाद वापस विद्यालय से जुडता है तो अध्यापक उसके साथ कुछ दिन (लगभग 5 से 7 दिन) कार्य करे व उसके आधार पर उसका परीक्षण करे कि वह बालक कक्षा शिक्षण में किस स्तर पर कार्य करवाये जाने के योग्य है। अथार्त हम इसे बालक के स्तर निर्धारण की प्रक्रिया के रूप में समझ सकते हैं। यहाँ हम आपके लिए शिक्षक बंधुओ द्वारा तैयार Baseline Assessment Model Papers लेकर आये हैं |
आधार रेखा मूल्यांकन एवं पदस्थापन की प्रक्रिया Baseline Assessment Model Papers:
किसी कक्षा में नामांकित सभी बच्चों का स्तर शैक्षिक दृष्टि से भिन्न-भिन्न होता है। स्तर की इसी भिन्नता को आकलन टूल की सहायता से जानना आवश्यक है। इस आकलन की प्रक्रिया से बच्चों का अधिगम स्तर एवं कक्षा स्तर का निर्धारण होता है जिससे प्रत्येक बच्चे के साथ उसके कक्षा एवं अधिगम स्तर के अनुसार कार्य आरम्भ कर सम्बन्धित टर्म/सत्र के अधिगम उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके यथा कक्षा 5 में नामांकित बच्चों का स्तर यदि न्यून पाया जाता है तो उन बच्चों के साथ अतिरिक्त कार्य करते हुए आर.टी.ई. की धारा 24 ( 1) (घ) के अनुसार शिक्षक न्यून स्तर वाले बच्चों को कक्षा स्तर तक लाएं एवं आगामी कार्य करवाते हुए स्तर में सुधार करें। यह कार्य प्रत्येक शिक्षक (जो कक्षा 1 से 5 मे पढ़ाता है) को करना है जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी व गणित के बुनियादी कौशलों (भाषा में पढ़ना और लिखना तथा गणित में संख्या ज्ञान संक्रियाओं) को ध्यान में रखते हुए न्यून स्तर वाले बच्चों के साथ स्तर उन्नयन हेतु सतत् रूप से शिक्षण कार्य करते हुए सुधार के प्रयास आवश्यक है। आधार रेखा मूल्यांकन/पदस्थापन हेतु विद्यालय पुनः खुलने के प्रथम पखवाड़े में बच्चों के साथ पूर्व की कक्षा के कार्यों का दोहरान कार्य करवाने के पश्चात एक व्यापक कार्य पत्रक/प्रश्न -पत्र (प्लेसमेन्ट टूल) द्वारा बच्चों का आकलन किया जाना है। इस आकलन के आधार पर बच्चों को दो समूह निर्धारित किये जाने हैं, समूह-1 में वे बच्चे जो कक्षा स्तर के अनुरूप दक्षता रखते हैं और समूह-2 में वे बच्चे जो कक्षा स्तर से न्यून दक्षता वाले हैं। यहाँ शिक्षक के लिए यह आवश्यक हो जाता है वह बालकेन्द्रित शिक्षण करते हुए गतिविधि आधारित शिक्षण द्वारा समूह-2 के बच्चों के साथ अतिरिक्त कार्य करते हुए समूह-1 में लाने का अधिकतम प्रयास करें। पूर्व के वर्षों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आधार रेखा मूल्यांकन किया जाता था जबकि पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों का पूर्व की कक्षा के सतत् आकलन के आधार पर आकलन किया जाता रहा है। सत्र 2020-21 में कोविड-19 के प्रभाव के कारण विद्यालयों में विद्यार्थी लम्बे समय से नहीं आने के कारण सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बाधित हुई है। अतः ऐसे में Summer Loss के कारण विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रारम्भ होने के समय अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का आधार रेखा आकलन प्रपत्र तैयार करते हुए मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है।
उक्त आधार रेखा आकलन प्रपत्र की जाँच कर उसे विद्यार्थी के पोर्टफोलियो में आवश्यक रूप से संधारित किया जाना है। आधार रेखा मूल्यांकन करने के पश्चात शिक्षक द्वारा उनके साथ सतत् रूप से कार्य करते हुए निश्चित समयान्तराल पर पदस्थापन द्वारा बच्चे की स्थिति / स्तर का आकलन किया जावें। इसकी जानकारी समय-समय पर अभिभावक को अनिवार्य रूप से दी जावे इस हेतु आकलन कार्य पत्रकों को भली भाँति जाँचकर, अशुद्धियों को रेखांकित/गोला करके, त्रुटि सुधार करवाते हुए अभिभावकों के हस्ताक्षर हेतु बच्चे के साथ घर भेजा जाना चाहिए। आगामी कार्यदिवस में बच्चों से प्राप्त कार्य पत्रकों को एकत्र करते हुए पोर्टफोलियो में संधारित करते हुए निर्धारित दस्तावेजों में दर्ज किया जावें।
किसी कक्षा में नामांकित बच्चों का कक्षा स्तर व कक्षा स्तर से न्यून की स्थिति का संधारण अध्यापक द्वारा योजना प्रारूप/डायरी और कक्षावार टर्मवार आकलन अंकन पुस्तिका (चैकलिस्ट) में विषयवार किया जाना है। इसी प्रकार प्रत्येक योगात्मक आकलन पश्चात भी पदस्थापन करते हुए संधारित किया जाना है आधार रेखा मूल्यांकन/पदस्थापन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय योगात्मक मूल्यांकन / आकलन के पदस्थापन की प्रविष्टियां वार्षिक आकलन अभिलेख पंजिका में निर्देशानुसार (प्रथम पृष्ठ पर) संधारित की जानी है ।
आधार रेखा आंकलन निम्न तीन परिस्थितियों में लिया जाना आवश्यक समझा जाता हैं –
प्रथम : जब बालक कक्षा 2 या इससे उच्च कक्षा में आयु के आधार पर प्रथम बार प्रवेश ले रहा हैं | चुकि प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने वाला बालक एक सामान्य बालक होता है और उसका लेवल प्रथम कक्षा के अनुरूप ही होता हैं अत: प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने वाले बालक का आधार रेखा आंकलन लिया जाना उपयुक्त नही रहता हैं |
द्वितीय : जब बालक किसी ऐसे निजी विद्यालय से आये जहाँ SIQE के अंतर्गत CCE आधारित अध्यापन नही चलता हों, तब ऐसे विद्यालय से आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का आधार रेखा आंकलन लिया जाना आवश्यक है।
तृतीय : जब बालक विद्यालय से ड्रॉप आउट रह जाए या बालक विपरीत परिस्थियों (जैसे कविड -19) के कारण अपना नियमित अध्ययन जारी नही रख पाए और बाद में ऐसे बालक विद्यालय से जुड़ते हैं तो उनका आधार रेखा आंकलन लिया जाना आवश्यक समझा जाता है
आधार रेखा मूल्यांकन के बारे में सामान्य निर्देश :
✅ Baseline Test केवल CCE / SIQE प्रक्रिया में लिया जाता है | ✅ Class 1 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए Baseline Test 2023-24 नहीं लिया जाना है | ✅ Class 2 से Class 5 में प्रवेश लेने वाले / क्रमोन्नत होने वाले विद्यार्थियों का ही Baseline Test लिया जाना है | ✅ Class 2 से Class के विद्यार्थियों के लिए भी पर्यावरण विषय का Baseline Test 2023-24 pdf नहीं लिया जाना है क्योंकि पर्यावरण विषय में विद्यार्थी स्वत: ही कक्षा स्तर का ही माना जाता है |
Baseline assessment Model paper
Baseline Assessment Model Papersआधार रेखा मूल्यांकन मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए विषयवार डाउनलोड बटन पर क्लिक करें|