RAJASTHAN SINGLE DAUGHTER DAUBLE DAUGHTER SCHEME
एकल / द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2021
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2021 हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का वर्चस्व रहा. बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई. एकल-द्वि पुत्री योजना के आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 मई 2021 है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर बेटी बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के सन्दर्भ में बोर्ड ने यह योजना प्रारम्भ की है. बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है और जो अपने परिवार की एकमात्र संतान है या दो सन्तानें है और दोनों ही लड़कियां है या तिन लड़कियां है जिनमे से दो जुड़वाँ है. तो आवेदन करने के योग्य है|
RAJASTHAN SINGLE DAUGHTER DAUBLE DAUGHTER SCHEME
इस योजना का लाभ उन बालिकाओ को मिलेगा जो जिला और राज्य स्तर पर निर्धारित कट ऑफ़ या उससे अधिक अंक प्राप्त करती है. और अपने परिवार की एक मात्र संतान है या परिवार में दो संताने है और दोनों ही पुत्रिया है या तीन पुत्रिया है और दो पुत्रिया जुड़वाँ है वो परिवार इस योजना का लाभ लेने का पात्र है. इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त होने कीअंतिम तिथि 14 मई 2021 है|
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE राजस्थान बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने राजस्थान एकल-द्वि पुत्री योजना 2021 प्रारम्भ की है. बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है. वह इसके लिए पात्र होगी लेकिन अगर किसी माता-पिता की दो से अधिक लड़कियां हैं और वह कट ऑफ लिस्ट से ऊपर भी अंक है तो भी वह इसके लिए पात्र नहीं हैं. राजस्थान एकल-द्वि पुत्री योजना 2021 क्या हैं, एकल द्विपुत्री पुरस्कार योजना योग्यता, एकल पुत्री स्कॉलरशिप पुरस्कार राशि, एकल-द्वि पुत्री योजना 2021 आवेदन प्रक्रिया, एकल द्विपुत्री पुरस्कार योजना आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी नीचे विस्तार से बतया गया हैं.
RAJASTHAN SINGLE DAUGHTER DAUBLE DAUGHTER SCHEME
पात्रता
बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2020 की राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off marks प्राप्त एकल / द्वि पुत्री परिवार की बालिका।
परीक्षा | राज्य स्तर पर निर्धारित cut off marks |
माध्यमिक परीक्षा | 583 |
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | 585 |
उच्च माध्यमिक परीक्षा | (1) विज्ञान- 489 (2) वाणिज्य-477 (3) कला-484 |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | (1.) विज्ञान कोई नहीं (2.) वाणिज्य-455 (3.) कला-475 |
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | 455 |
प्रवेशिका परीक्षा | 539 |
परीक्षा
- माध्यमिक परीक्षा
- जिला स्तर पर निर्धारित cut off marks
- माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा
- उच्च माध्यमिक परीक्षा
- उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा
- वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा
- प्रवेशिका परीक्षा
बोर्ड द्वारा परीक्षा-2020 की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने राज्य स्तर और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त किये हैं और जो अपने परिवार की एक मात्र संन्तान है या परिवार में दो सन्तानें हैं और दोनों ही पुत्रियाँ हैं या तीन पुत्रियाँ है जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हैं, पुरस्कार हेतु आवेदन की पात्र हैं।
पुरस्कार राशि:- राज्य स्तरीय
बोर्ड परीक्षा | पुरस्कार राशि |
माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 31000/- |
उच्च माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 51000/- |
पुरस्कार राशि:- जिला स्तरीय
बोर्ड परीक्षा | पुरस्कार राशि |
माध्यमिक/माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 11000/- |
उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 11000/- |
आवेदन प्रक्रिया
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के समस्त परीक्षा परिणामों की संवीक्षा पश्चात् जारी परिणाम के आधार पर छात्राओं को एकल/ द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार हेतु आवेदन की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से दी जायेगी। पुरस्कार प्राप्ति हेतु पात्र छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www. rajeduboard.rajasthan.gov.in से आवेदन पत्र का प्रारूप, शपथ पत्र का प्रारूप एवं निर्देश डाउनलोड कर A-4 आकार के कागज पर प्रिन्ट आउट प्राप्त करना होगा भरा हुआ आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा ने जिस विद्यालय से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसके संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंधा) अग्रेषित करवाने के बाद नियत तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
पुरस्कार राशि का वितरण
पात्र छात्राओं को पुरस्कार राशि का वितरण छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाईन बैंकिंग द्वारा किया जाएगा
संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज का विवरण
- आवेदन पत्र मूल (परिशिष्ट-1)
- 50/- रुपये के नॉनज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी से सत्यापित माता-पिता का सन्तान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र (परिशिष्ट-2)।
- संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट-3)
- परिवार राशन कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
- बैंक पासबुक की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चैक की प्रति जिसमें बैंक सम्बन्धी सभी विवरण स्पष्ट पढ़े जा सके यथा A/c नम्बर, IFSC Code, Branch Code, एवं बैंक फोन नम्बर
- आधार कार्ड/ पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति) 7. आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका की सत्यापित फोटो प्रति
एकल/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2020 हेतु राज्य स्तरीय निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक
बोर्ड परीक्षा | राज्य स्तरीय कट ऑफ |
---|---|
माध्यमिक | 583 |
माध्यमिक व्यावसायिक | 585 |
प्रवेशिका | 539 |
उ. मा. कला | 484 |
उ. मा. विज्ञान | 489 |
उ. मा. वाणिज्य | 477 |
वरिष्ठ उपाध्याय | – |
उ. मा.व्यावसायिक शिक्षा- कला वर्ग | 475 |
उ. मा.व्यावसायिक शिक्षा- वाणिज्य वर्ग | 455 |
उ. मा.व्यावसायिक शिक्षा- विज्ञान वर्ग | – |
एकल/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2020 हेतु जिला स्तरीय निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut off अंक
एकल द्विपुत्री पुरस्कार योजना 2021 जिले वाइज कटऑफ
राजस्थान एकल-द्वि पुत्री योजना पुरस्कार योजना में सभी जिलों के लिए अलग में कटऑफ जारी की गई है. इसके साथ ही एक राज्य स्तर पर कटऑफ जारी की गई है. इसमें राज्य में एकल-द्वि पुत्री योजना में सम्मानित होने वाले सभी को अलग से उसका राशि दी जाएगी तथा जिला लेवल पर कटऑफ में शामिल होने वाले को अलग से राशि दी जाएगी. जिला लेवल पर कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए आपको हमने नीचे पूरा PDF उपलब्ध करा रखा है.
Online Form Start Date | Start |
Online form Last date | 14 May 2021 |
District Wise Cutoff | |
Download Application Form |
आवेदन पत्र और शपथ पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर प्रिंट निकालनें के बाद आवेदन पत्र में सही जानकारी भरकर तथा आवश्यक दस्तावेज साथ में संलग्न करके, छात्र द्वारा जिस विद्यालय से बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है उसके संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षा की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंषा) अग्रेषित करवाने के बाद नियत तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा|
आप हमसे अपनी क्वेरी और राराजस्थान एकल-द्वि पुत्री योजना पुरस्कार योजना से संबंधित समस्याएं भी पूछ सकते हैं और हमारी टीम समाधान खोजने में आपकी मदद करेगी।
CLICK HERE FOR ALL CLASS STUDY MATERIAL 2021
SOME USEFUL POST FOR YOU
⇓ ⇓ ⇓