अगर आप अपनी SSO ID में किसी भी तरह का बदलाव (Correction/Update) करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको SSO ID Updation Form PDF Download कर के भरना होगा। इस फ़ॉर्म की मदद से आप अपनी SSO ID में कई तरह के अपडेट कर सकते हैं जैसे:
- Mobile Number Update
- Merge SSO ID
- Jan Aadhar Update
- Aadhaar Card Update
- और भी बहुत कुछ
हाल ही में बाड़मेर DEO के माध्यम से आदेश जारी हुआ जिसमे उल्लेख किया हैं कि पिछले 05 वर्षो में नियुक्त कर्मचारियों के आधार SSO में अपडेट होने के साथ ही उसका प्रमाणीकरण होना आवश्यक हैं |

इस SSO ID Updation Form PDF Download पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि यह फ़ॉर्म कैसे डाउनलोड करें, इसमें कौन-सी डिटेल्स भरनी होती हैं और इसे कहाँ भेजना होता है।
SSO ID Updation Form PDF Download
👉 नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सीधे इस फ़ॉर्म की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSO ID रिलेटेड अन्य फॉर्म यहाँ क्लिक करें
साथ ही आप इस फ़ॉर्म को SSO ID की ऑफ़िशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से भी अपने जिले के Helpdesk की Email ID पर मेल करके मंगवा सकते हैं।
👉 SSO ID में आधार कैसे जोड़े ?
SSO ID Updation Form में क्या-क्या डिटेल्स भरनी होती हैं ?
सबसे पहले ध्यान दें – फ़ॉर्म की सभी डिटेल्स CAPITAL LETTERS में लिखनी होती हैं।
नीचे दी गई तालिका में बताया गया है कि कौन-सी जानकारी कहाँ भरनी है:
| फ़ील्ड का नाम | भरने का तरीका |
|---|---|
| Date | तारीख़ लिखें |
| Category of the Person (Tick One) | Pensioner / Citizen में से चुनें |
| Name of the Applicant | अपना नाम लिखें |
| Address (As per Aadhaar Card) | आधार कार्ड में लिखा हुआ पता लिखें |
| Aadhaar Card No. | आधार कार्ड नंबर लिखें |
| Jan Aadhar Card No. | जन आधार कार्ड नंबर लिखें |
| Mobile No. | मोबाइल नंबर लिखें |
| Email ID | आपकी SSO ID में रजिस्टर्ड Email लिखें |
| Citizen SSO ID | अपनी SSO ID लिखें |
| Other (Citizen) SSO ID (if any) | यदि कोई और SSO ID है तो लिखें, नहीं तो खाली छोड़ें |
| Correction Request in SSO ID | SSO ID में क्या बदलाव करवाना है, वह लिखें |
| Reason for Correction in SSO ID | बदलाव करवाने का कारण लिखें |
📌 इसके बाद फ़ॉर्म के पहले पेज पर नीचे और दूसरे पेज के अंत में जहाँ Signature of Applicant लिखा होगा, वहाँ अपने हस्ताक्षर और तारीख़ लिखें।
SSO ID Updation Form भेजने की प्रक्रिया
SSO ID Updation Form PDF Download करने के बाद हेल्प डेस्क को फॉर्म भेजने का सही तरीका नीचे दिया जा रहा हैं –
- दोनों पेज भरने के बाद उन्हें स्कैन करके एक ही PDF फ़ाइल बनाएं।
- उस फ़ाइल को अपनी SSO ID में रजिस्टर्ड Email ID से अपने जिले के Helpdesk Email पर भेजें।
- Email में लिखें कि आप अपनी SSO ID में क्या बदलाव चाहते हैं और क्यों।
- फ़ॉर्म के साथ अपना Aadhaar Card और Jan Aadhar Card की स्कैन कॉपी/फोटो भी अटैच करें।
- अपने जिले के Helpdesk Email भेज दें।
Rajasthan SSO Helpdesk District-wise Email IDs
आपको फ़ॉर्म भेजने के लिए जिस Email ID का उपयोग करना है, वह आपके जिले के Helpdesk की होती है। नीचे पूरी सूची दी गई है:
| जिला | Helpdesk Email ID |
|---|---|
| Ajmer | sso.ajmer@rajasthan.gov.in |
| Alwar | sso.alw@rajasthan.gov.in |
| Anupgarh | sso.anupgarh@rajasthan.gov.in |
| Balotra | sso.balotra@rajasthan.gov.in |
| Banswara | sso.banswara@rajasthan.gov.in |
| Baran | sso.baran@rajasthan.gov.in |
| Barmer | sso.barmer@rajasthan.gov.in |
| Beawar | sso.beawar@rajasthan.gov.in |
| Bharatpur | sso.bharatp@rajasthan.gov.in |
| Bhilwara | sso.bhilwara@rajasthan.gov.in |
| Bikaner | sso.bikaner@rajasthan.gov.in |
| Bundi | sso.bundi@rajasthan.gov.in |
| Chittorgarh | sso.chittor@rajasthan.gov.in |
| Churu | sso.churu@rajasthan.gov.in |
| Dausa | sso.dausa@rajasthan.gov.in |
| Deeg | sso.deeg@rajasthan.gov.in |
| Dholpur | sso.dholpur@rajasthan.gov.in |
| Didwana-Kuchaman | sso.dk@rajasthan.gov.in |
| Dudu | sso.dudu@rajasthan.gov.in |
| Dungarpur | sso.dungarp@rajasthan.gov.in |
| Gangapur City | sso.ggc@rajasthan.gov.in |
| Hanumangarh | sso.hanumang@rajasthan.gov.in |
| Jaipur | sso.jaipur@rajasthan.gov.in |
| Jaipur (Rural) | sso.jaipur@rajasthan.gov.in |
| Jaisalmer | sso.jaisalm@rajasthan.gov.in |
| Jalore | sso.jalore@rajasthan.gov.in |
| Jhalawar | sso.jhalawar@rajasthan.gov.in |
| Jhunjhunu | sso.jhunjhun@rajasthan.gov.in |
| Jodhpur | sso.jodhpur@rajasthan.gov.in |
| Jodhpur (Rural) | sso.jodhpur.rl@rajasthan.gov.in |
| Karauli | sso.karauli@rajasthan.gov.in |
| Kekri | sso.kekri@rajasthan.gov.in |
| Khairthal-Tijara | sso.khairthal@rajasthan.gov.in |
| Kota | sso.kota@rajasthan.gov.in |
| Kotputli-Behror | sso.kotputli.b@rajasthan.gov.in |
| Nagaur | sso.nagaur@rajasthan.gov.in |
| Neem Ka Thana | sso.neemkathana@rajasthan.gov.in |
| Pali | sso.pali@rajasthan.gov.in |
| Phalodi | sso.phalodi@rajasthan.gov.in |
| Pratapgarh | sso.pratapg@rajasthan.gov.in |
| Rajsamand | sso.rajsaman@rajasthan.gov.in |
| Salumbar | sso.salumbar@rajasthan.gov.in |
| Sanchore | sso.sanchore@rajasthan.gov.in |
| Sawai Madhopur | sso.sawaim@rajasthan.gov.in |
| Shahpura | sso.shahpura@rajasthan.gov.in |
| Sikar | sso.sikar@rajasthan.gov.in |
| Sirohi | sso.sirohi@rajasthan.gov.in |
| Sri Ganganagar | sso.gangan@rajasthan.gov.in |
| Tonk | sso.tonk@rajasthan.gov.in |
| Udaipur | sso.udaipur@rajasthan.gov.in |
इस तरह आप आसानी से SSO ID Updation Form PDF Download करके अपनी SSO ID में कोई भी बदलाव करवा सकते हैं, जैसे कि मोबाइल नंबर अपडेट, आधार कार्ड अपडेट, जनआधार अपडेट आदि।
⚠️ Disclaimer
इस पोस्ट में जो भी Form, Email IDs और जानकारी दी गई है, वह 11-09-2025 तक की है। भविष्य में इनमें बदलाव हो सकता है।
👉 कृपया हमेशा आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर नवीनतम जानकारी ज़रूर चेक करें।
